{"_id":"688932b0791a500325057cf1","slug":"reasi-accident-gari-two-brother-injured-reasi-news-c-202-1-sjam1001-125770-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गाढ़ी में कार पलटी, दो भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गाढ़ी में कार पलटी, दो भाई घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिले के गाढ़ी क्षेत्र में मंगलवार को एक कार नाले की तरफ पलट गई। इस हादसे में दो युवक घायल हो गए। दोनों सगे भाई बताए जाते हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) एवं अस्पताल में रेफर किया गया है। अरनास पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक दोनों भाई सुमित शर्मा व संजीव शर्मा निवासी ग्रा मोड़ कार में जा रहे थे। कुंड गाढ़ी के नाले की तरफ कार पलट गई। हादसे के कुछ समय बाद ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को घायल हालत में अन्य वाहन में बिठा कर प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) अरनास पहुंचाया। अरनास में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके उपरांत रियासी से दोनों को जीएमसी जम्मू भेज दिया गया।