{"_id":"51b2cc07ff7ae63b5f502ff8d6d61fff","slug":"ready-to-welcome-worshipers-in-dharmnagri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्तों के स्वागत के लिए धर्मनगरी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्तों के स्वागत के लिए धर्मनगरी तैयार
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
Updated Mon, 12 Oct 2015 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज मंगलवार से शुरू होने जा रहे नवरात्र महोत्सव के मद्देनजर पूरी धर्मनगरी को दुल्हन की तरह सजाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। भक्तों के स्वागत के लिए प्रमुख मार्गों पर स्वागत द्वारों का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन
यात्रा मार्ग को विशेष तौर पर रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया है। धर्मनगरी में रात का नजारा अद्भुत है। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी अनुसार नवरात्र पर्व आरंभ होने से एक दिन पहले सोमवार को देर शाम तक 19 हजार यात्री भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। जबकि कक्ष के बंद होने को अभी समय शेष था।
विज्ञापन
नवरात्र के मद्देनजर भवन में भी यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है तथा बुनियादी सुविधाओं के लिए सभी प्रमुख कार्य पूरे कर लिए गए हैं। यात्रियों की सहायता हेतु भवन मार्ग पर श्राइन बोर्ड कर्मचारी चौबीसों घंटे सतर्क नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
धर्मनगरी में प्रवेश करने पर ही यात्रियों को यहां विशेष आयोजन होने का अनुमान होने लगा है। एशिया चौक से लेकर मुख्य बस स्टेंड तक रंगबिरंगी लड़ियों से की गई सजावट माहौल को भक्तिमय बनाने का अहसास करवा रही है। मुख्य बाजार में भी इसी प्रकार की सजावट की गई है।
इसके साथ धर्मनगरी की सफाई व्यवस्था बहाल रखने के लिए विशेष टीमें कार्य कर रही हैं जो जनता को जागरूक करने का भी प्रयास कर रही हैं। कुल मिला कर नवरात्र में भक्तों के स्वागत के लिए धर्मनगरी सज-दज कर तैयार है। नवरात्र पर्व के मद्देनजर धर्मनगरी से लेकर भवन तक सुरक्षा इंतजामों को खंगालने का सिलसिला लगातार जारी है।
उच्च स्तर के अधिकारी हर पहलु की बारिकी से जांच कर रहे हैं। सुरक्षा इंतजामों के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना का सहयोग भी प्राप्त है। इसके लिए डाग स्क्वार्ड का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
एएसपी सुमीर कोतवाल ने बताया कि यूं तो धर्मनगरी में सुरक्षा के हमेशा ही कड़े इंतजाम रहते हैं, लेकिन विशेष आयोजन पर इन इंतजामों को खंगालने का मौका मिल जाता है।
उन्होंने बताया कि नोमांई, मूरी, बालनी, पैंथल, कड़कयाल, सेरली आदि चेक पोस्टों पर हर वाहन की गंभीरता से जांच के आद ही आगे जाने की अनुमति दी जा रही है। इसके लिए महिला पुलिस की भी तैनाती की गई है।
बाण गंगा मार्ग पर यात्रियों के सामान आदि की जांच ऐक्सरेज वैगेज इंस्पेक्शन मशीन के माध्यम से की जा रही है। डाग स्क्वार्ड टीम भी प्रमुख स्थलों का लगातार दौरा कर रही है। प्रमुख स्थलों पर सादी वर्दी में जवानों की तैनाती की गई है।