फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   United States Ready to Intevene on Kashmir Issue - Baan ki Moon

कश्मीर मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र दखल देने को तैयार

Wed, 10 Dec 2014 02:14 PM IST
Updated Wed, 10 Dec 2014 02:14 PM IST
विज्ञापन
United States Ready to Intevene on Kashmir Issue - Baan ki Moon

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान की ओर से अनुरोध मिलने पर मैं कश्मीर मसला हल करने में सहयोग करने को तैयार हूं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने साथ ही दोनों देशों से ऐसी बातचीत बहाल करने को भी कहा है, कि जिससे उनके (दोनों देशों के) और इस क्षेत्र के सुरक्षा हितों को पूरा किया जा सके।

विज्ञापन


उन्होंने जम्मू-कश्मीर में शांति के लिए वार्ता की जरूरत पर बल देते हुए कहा, मैं एक बार फिर दोनों सरकारों को वार्ता बहाल करने और विश्वास बहाली के उपायों की पहचान करने के लिए प्रोत्साहित करता हूं ताकि कश्मीर पर समझौता हो और वह दोनों देशों एवं इस क्षेत्र के सुरक्षा हितों को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा कि इस प्रक्रिया में कश्मीरियों को साथ लेने और उनके अधिकारों का सम्मान करने की जरूरत पर भी बल दिया। यूएन महासचिव के बयान से साफ जाहिर है, कि कश्मीरियों को बातचीत में शामिल करने को जिस तरह से मून के बयान में रेखांकित किया गया है, यह सामान्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीजफायर उल्लंघन पर संपर्क में

United States Ready to Intevene on Kashmir Issue - Baan ki Moon

संघर्षविराम उल्लंघन पर दोनों देशों के बीच हाल के तनाव को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा कि हम दोनों देशों के अधिकारियों के संपर्क में हैं। पाकिस्तान की ओर से अकारण गोलीबारी में एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित गांवों में कई भारतीय मारे गए और कई घायल हुए।

पाकिस्तान को भी जवाबी कार्रवाई में ऐसा ही नुकसान उठाना पड़ा है। दोनों ही देश सीजफायर उल्लंघन पर संयुक्त राष्ट्र महासभा में भी जुबानी जंग में शामिल रहे हैं। इस महासभा में कश्मीर पर पाकिस्तान की टिप्पणी भारत को बेहद नागवार गुजरी थी।

आपको बताते चलें क‌ि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने सीमा पर तनाव को लेकर बान की-मून को खत लिखा था और यूएन से हस्तक्षेप की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed