{"_id":"57dee8314f1c1b190aa82973","slug":"reaction-of-parmveer-chakra-awardee-bana-singh-on-uri-attack","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"परमवीर चक्र विजेता ने कहा,'पीएम कहें तो पैदल पाक जाकर आतंकियों की गर्दन काटने को भी तैयार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परमवीर चक्र विजेता ने कहा,'पीएम कहें तो पैदल पाक जाकर आतंकियों की गर्दन काटने को भी तैयार'
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 29 Sep 2016 07:58 PM IST
विज्ञापन
परमवीर चक्र विजेता बाना सिंह
- फोटो : File Photo
परमवीर चक्र विजेता कैप्टन बाना सिंह उड़ी हमले को लेकर काफी गुस्से में हैं। उनका कहना है कि यदि ऐसे ही चलता रहा तो देश नहीं बचेगा। अब बात नरमी से नहीं बनेगी। सरकार के ढीले रवैये के कारण इस प्रकार की घटनाएं हो रहीं हैं। सरकार को अपनी दोहरी नीति बदलनी होगी।
पाकिस्तान सीमा से तीन किलोमीटर दूर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कत्याल गांव के रहने वाले बाना सिंह कहते हैं कि आतंकियों ने फिदायीन हमले का प्लान पहले से बना रखा होगा। एक आतंकी ही कई जवानों को मार सकता था क्योंकि वह पूरी तरह लैस होकर मरने की नीयत से पहुंचा था। उनके पास पूरी सूचना थी कि यूनिट का चार्ज बदलने वाला है। ऐसे में हमला करना आसान होगा।
उन्होंने कहा कि भारत तो पड़ोसी के साथ दोस्ती रखना चाहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके लिए प्रयास भी किए और पाकिस्तान तक चले गए। लेकिन, लगता है कि वह दोस्ती की भाषा नहीं समझना चाहता है। उसके साथ सख्ती की जानी चाहिए। इसके लिए चाहे जो कदम उठाना पड़ें।

Trending Videos
'हाथों में चूड़ियां नहीं पहन रखी'
BANA SINGH PVC, INDIAN ARMY
- फोटो : File Photo
बाना सिंह का कहना है कि देश के पास ताकत है। यदि प्रधानमंत्री हुक्म दें तो सिविलियन और एक्स-सर्विसमैन पैदल चलकर पाकिस्तान पहुंचेेंगे और उसकी गर्दन काट लेंगे। मैं भी चलने को तैयार हूं। चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं। बार्डर से तीन किलोमीटर दूर गांव में निर्भीक होकर रहते हैं।
उन्होंने एन 32 में मारे गए 32 जवानों के प्रति भी संवेदना जताई। कहा कि यदि विमान में तकनीकी खराबी थी तो पहले टेक्नीशियन को भेजकर विमान उड़ाकर उसकी जांच करा ली जानी चाहिए थी, फिर जवान भेजे जाने चाहिए थे। आखिर इसमें दोष किसका है।