{"_id":"6055cc049244ab6c6b76e6e6","slug":"reaching-lakhanpur-bus-base-from-the-corridor-in-summers-is-difficult","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉरीडोर से लखनपुर बस अड्डे तक पहुंचना मुसीबतों भरा, गर्मी में छूट रहे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉरीडोर से लखनपुर बस अड्डे तक पहुंचना मुसीबतों भरा, गर्मी में छूट रहे पसीने
Sat, 20 Mar 2021 03:48 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 20 Mar 2021 03:48 PM IST
विज्ञापन
लखनपुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में लोगों को कोरोना महामारी से बचाए रखने के लिए लखनपुर में स्थापित कॉरिडोर कठुआ के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा हैं। अक्टूबर माह से शुरू हुई आवाजाही के बाद से लगातार आ रही परेशानी पर विभिन्न संगठनों द्वारा आवाज उठाने के बावजूद अब तक सरकार व प्रशासन की ओर से पहल नहीं हुई है।
विज्ञापन
इसका खामियाजा कठुआ के लोगों को ज्यादा भुगतना पड़ रहा है। विभिन्न राज्यों से आने वाले लोगों को पहले कॉरिडोर में कोरोना टेस्टिंग सेंटर में कोरोना की जांच करवानी पड़ती है। इसके बाद जम्मू-कश्मीर राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों से आगे की यात्रा का प्रावधान है। इस व्यवस्था से सबसे ज्यादा परेशानी कठुआ व आसपास के लोगों को हो रही है। क्योंकि लखनपुर से चलने वाली परिवहन निगम की बसों में कठुआ के यात्रियों को बैठाया नहीं जाता।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- कश्मीरी पंडित कलाकारों ने नृत्य और नाटक के माध्यम से दिखाई पंडितों की संस्कृति
विज्ञापन
मजबूरन उन्हें कॉरीडोर से लखनपुर कस्बे में स्थित बस अड्डे तक पैदल आना पड़ता है। दो किलोमीटर के रास्ते को बिना सामान के तो तय कर लेते हैं। लेकिन परिवार और ज्यादा सामान होने पर काफी परेशानी आती है। कॉरिडोर से लखनपुर कस्बे तक आ रहे कमलजीत सिंह ने कहा कि सर्दी के मौसम में तो उक्त दूरी को किसी तरह तय कर लेते थे। लेकिन अब गर्मी में इतना चलना संभव नहीं है।
अपने एक साल के बच्चे के साथ लखनपुर बस अड्डे आ रही आशा रानी ने कहा कि पठानकोट से लखनपुर आना आसान है। लेकिन कॉरिडोर से लखनपुर अड्डे तक पहुंचना किसी मुसीबत से कम नहीं है। उन्होंने लखनपुर से कठुआ के बीच चलने वाली मिनी बस सेवा को कोरिडोर से कठुआ तक करने की मांग की है।