{"_id":"571a301a4f1c1b6a7d8b476a","slug":"reach-people-the-ideology-of-the-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाएं: कौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाएं: कौल
फिदा हुसैन, अमर उजाला/अनंतनाग
Updated Fri, 22 Apr 2016 07:37 PM IST
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में बीजेपी के उपाध्यक्ष मोती कौल वीरवार को अनंतनाग पहुंचे। कौल ने यहां पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया और नगर निगम चुनावों की तैयारियों में जुटने के लिए कहा।
मोती कौल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि बीजेपी को कश्मीर से ज्यादा सीटें मिलनी चाहिए। गठबंधन सरकार एक अच्छे तरीके से चल रही है। महबूबा मुफ्ती इस राज्य को ऊंचाईयों पर ले जाने पर काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वो जम्मू कश्मीर को ज्यादा पसंद करते हैं।
उन्होंने 2015 के बाद 2016 में भी जम्मू कश्मीर का दौरा किया। ये ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने जम्मू कश्मीर के इतने कम समय में इतने दौरे किए। बीजेपी मजबूत हो रही है, उन्होंने अपने कश्मीर कार्यकर्ताओं से कहा कि बीजेपी की विचारधारा को कश्मीर के लोगों के पास ले जाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी के कामकाज से कश्मीर के लोग काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। गठबंधन सरकार ने जो वादे आम
विज्ञापन
जनता के साथ किए हैं, उनको पूरा जल्द किया जाएगा। भाजपा के नेताओं को जो लक्ष्य दिया गया है, उसको भी समय सीमा में पूरा किया जाएगा।
इस मौके पर बीजेपी के एमएलसी सूफी मोहम्मद यूसुफ ने भी जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी कश्मीर में मजबूत हो रही है। बीजेपी सरकार आम लोगों के लिए बनी हैं। पिछली सरकार जो भी आई उन्होंने लोगों को दुख ही दिया है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रफीक अहमद वानी भी मौजूद रहे।