{"_id":"58ed01414f1c1b791ecf4f37","slug":"re-polling-in-38-polling-stations-of-srinagar-parliamentary-constituency","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में हिंसा प्रभावित 38 बूथों पर पुनर्मतदान 13 अप्रैल को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में हिंसा प्रभावित 38 बूथों पर पुनर्मतदान 13 अप्रैल को
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
Updated Wed, 12 Apr 2017 12:50 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में मतदान के लिए लाइन में लगे लोग
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर लोकसभा सीट के लिए 38 बूथों पर कल 13 अप्रैल को पुनर्मतदान होगा। मतदान सुबह सात से शाम चार बजे तक होगा। सभी बूथ बडगाम जिले के हैं, जहां चुनाव के दौरान भारी हिंसा हुई थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) शांतमनु की रिपोर्ट पर चुनाव आयोग ने फैसला किया है।
सीईओ ने बताया कि पुनर्मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जाएंगे ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए। आयोग की अधिसूचना के अनुसार सबसे अधिक पुनर्मतदान चाडूरा विधानसभा में 16 बूथों पर होगा। इसके साथ ही बडगाम विधानसभा में आठ व बीरवाह में 14 बूथों पर दोबारा वोट डाले जाएंगे।
उधर, सीईओ ने बैठक कर पुनर्मतदान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि 32 स्थानों के 38 बूथों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रहेंगे। निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण चुनाव के लिए फूलप्रूफ इंतजाम किए जाएंगे ताकि मतदाताओं में सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार का भय न रहे। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण मतदान में सहयोग की अपील की।

16 को ही आएंगे परिणाम
kashmir
- फोटो : PTI
सीईओ ने बताया कि श्रीनगर लोकसभा सीट का परिणाम 15 अप्रैल को ही घोषित होगा। अनंतनाग चुनाव के टलने से मतगणना पर किसी प्रकार का असर नहीं पड़ेगा। शुरुआती रुझान सुबह नौ बजे के आसपास मिलने शुरू हो जाएंगे।
अनंतनाग में जारी रहेगी आचार संहिता
अनंतनाग लोकसभा उपचुनाव के 25 मई तक टलने के कारण आचार संहिता प्रभावी रहेगी। लोकसभा के तहत आने वाले चार जिलों शोपियां, अनंतनाग, कुलगाम व पुलवामा में आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। इसकी समय समय पर निगरानी होती रहेगी। सीईओ ने बताया कि आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी।