{"_id":"5724f35d4f1c1b4316a9165f","slug":"rbi-increased-employment-for-young-people-in-jammu-and-kashmir-mehbooba","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर में युवाओं के लिए रोजगार बढ़ाए रिजर्व बैंक: महबूबा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर में युवाओं के लिए रोजगार बढ़ाए रिजर्व बैंक: महबूबा
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 30 Apr 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भारतीय रिजर्व बैंक ( आरबीआई) के गवर्नर डा. रघुराम राजन से जम्मू कश्मीर में बैंकों की शाखाओं को बढ़ाकर स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मुहैया करवाने और युवा एवं उभरते उद्यमियों को व्यापारिक इकाईयां विकसित करने में मदद करने का अनुरोध किया। रिजर्व बैंक के गवर्नर ने शनिवार को जम्मू में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से लंच पर बैठक की।
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का कहना हैं कि रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन से उन्होंने आग्रह किया कि रियासत के जिन क्षेत्रों में बैंक नहीं है। वहां राष्ट्रीय कृत बैंकों की शाखाएं खोली जाएं और ऐसे बैंकों में स्थानीय युवाओं को रोजगार दिया जाएं।
उन्होंने कहा क्रास एलओसी ट्रेड को बैंक आधारित बनाने पर भी रिजर्व बैंक के गवर्नर से चर्चा हुई और उम्मीद हैं कि जल्द ही क्रास एलओसी ट्रेड में करंसी शामिल होगी। यहां से बासमती जाएगी तो वहां से डालर आएगा।
विज्ञापन
महबूबा ने कहा कि मुबारकमंडी के सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्वार के कार्य में भी आरबीआई गवर्नर से सहयोग की अपील की गई और उन्हें ऐतिहासिक मुबारक मंडी को भी दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि रियासत में पर्यटन, हस्तकरघा, कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं और इसमें बैंक सहयोग कर सकते है।
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि जम्मू कश्मीर के युवाओं को सशक्त बनाने में हर संभव सहयोग दिया जाएगा। इसके अलावा आरबीआई गवर्नर ने मुख्यमंत्री के साथ 12 सूत्रीय योजना पर भी चर्चा की। इसमें रियासत में पारंपरिक बैंकिग से हटकर मजबूत वित्तीय ढांचा मिलकर तैयार करने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
उन्होंने कहा इस मामले में जम्मू कश्मीर देश में माडल बन सकता है। उन्होंने कहा 5000 तक की आबादी वाले प्रत्येक गांव में बैंक की शाखा खोली जाएगी। इस अवसर पर आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक दमरूधर सेठीने कहा कि जेकेबी, एसबीआई, कैनरा, आईसीआईसीआई, पीएनबी और एचडीएफसी बैंक रियासत में जम्मू, श्रीनगर व लद्दाख में कोचिंग कक्षाएं चलाएंगे ताकि बैंकों में नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं को मदद हासिल हो सकें।