फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ravindra Raina said seats should be reserved in the assembly for refugees

जम्मू-कश्मीर: रवींद्र रैना ने कहा- रिफ्यूजियों के लिए विधानसभा में आरक्षित होनी चाहिए सीटें

Sun, 27 Jun 2021 04:15 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 27 Jun 2021 04:15 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में विस्थापित कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक घर वापसी का मुद्दा उठाया गया है। अनुच्छेद 370 के बाद जम्मू-कश्मीर में आए सकारात्मक बदलावों को भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने दर्शाया।

विज्ञापन
Ravindra Raina said seats should be reserved in the assembly for refugees
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि पीओके के लिए विधानसभा में आरक्षित 24 सीटों को जम्मू-कश्मीर में रह रहे रिफ्यूजियों के लिए आरक्षित किया जाना चाहिए। प्रदेश भाजपा का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही परिसीमन आयोग की अध्यक्ष जस्टिस रिटायर्ड रंजना देसाई से मिलेगा और उनके समक्ष अपना पक्ष रखेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लेने के बाद शनिवार को जम्मू पहुंचे रैना ने पत्रकारों के समक्ष यह बातें कहीं। 

विज्ञापन


रैना ने कहा कि हमारा राष्ट्र पूरे जम्मू-कश्मीर को अपना हिस्सा मानता है। इसमें पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर भी शामिल है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पीओके के लिए 24 सीटें आरक्षित हैं। पीओके की एक तिहाई आबादी 1947, 1965 व 1971 में पाकिस्तान के जुल्म व कत्लेआम से तंग आकर जम्मू-कमीर में रिफ्यूजी बनकर रह रही है। ऐसे में इन लोगों को आरक्षित 24 सीटों में एक तिहाई सीटों पर आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए। सर्वदलीय बैठक में भाजपा ने रिफ्यूजियों की मांग के अलावा विस्थापित कश्मीरी पंडितों के सम्मानजनक पुनर्वास के मुद्दे को भी उठाया। 
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अनुच्छेद 370 व 35ए के हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में रिफ्यूजियों, बाल्मीकि समाज और गोरखा समाज के साथ हो रहा अन्याय खत्म हुआ। प्रदेश की बेटियों को भी न्याय मिला। यहां पर विकास की गति तेज हुई है। जम्मू संभाग के साथ पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा भेदभाव किया जाता था वह भी बंद हो चुका है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांति, खुशहाली के लिए पाकिस्तान, अलगाववाद और आतंकवाद की मानसिकता को खत्म करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- भारतीय सैन्य ठिकाने पर पहला ड्रोन अटैक: हाई अलर्ट पर सभी एयरफोर्स स्टेशन, डीजीपी ने कही ये बात

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed