फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   ravindra rain speak on mehbooba mufti statment

'बुरहान वानी को ढेर करने से पहले सेना व पुलिस को थी पूरी जानकारी'

Sat, 30 Jul 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 30 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
ravindra rain speak on mehbooba mufti statment
रव‌िंद्र रैना - फोटो : Amar Ujala
राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती द्वारा कुख्यात आतंकी बुरहान वानी की मुठभेड़ में मौत को लेकर जानकारी नहीं होने के बयान पर विधायक रैणा ने अपनी अलग प्रतिक्रिया दी है। विधायक का कहना है कि बुरहान वानी को मुठभेड़ में ढेर करने की पूरी जानकारी सुरक्षा बलों के पास थी।
विज्ञापन

 
रैणा ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि सुरक्षाबल उसे पिछले काफी समय से ट्रेस कर रहे थे। जिस घर में बुरहान को मारा गया, वहां मौत से कुछ दिन पहले से ही ठहरा हुआ था और इस बात की पूरी जानकारी पुलिस व सेना के पास थी।
विज्ञापन


हिजबुल के कुख्यात आतंकी बुरहान वानी को सुरक्षा बलों ने मात्र चार मिनटों में ही ढेर कर दिया था। यदि सुरक्षा बलों को पहले से उसके वहां होने की पुख्ता जानकारी नहीं होती तो इतनी जल्द उसे ढेर कर पाना संभव नहीं होता। पुलिस व सेना ने पूरी प्लानिंग के साथ आपरेशन चलाया था और बहुत बड़ी सफलता प्राप्त की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घाटी के युवकों को लेकर विधायक रैणा ने कहा कि जो युवक सुरक्षा बलों पर पथराव करते हैं व देश के खिलाफ खुलेआम नारेबाजी करते हैं, वह युवक शहीद नहीं हो सकते है वो सभी गद्दार हैं। सुरक्षा बलों पर पत्थर मारने व देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वाले युवकों के साथ जैसा सलूक हो रहा है, वैसा ही होना चाहिए, जैसा घाटी में हो रहा है।


शहीद कहलाने का अधिकार केवल उनको है जो देश के लिए मर मिटते हैं व अपनी मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देते हैं। 

गौरतलब है कि वीरवार को पीडीपी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर सीएम महबूबा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि जिस एनकाउंटर में बुरहान वानी की मौत हुई थी, उसमें बुरहान वानी के होने के पहले से कोई जानकारी नहीं थी। यदि पहले से पता होता कि घेरे में बुरहान वानी है तो कुछ और भी हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed