फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   ration scam in kashmir

घाटी में हिंसा की आड़ में बड़ा राशन घोटाला

Thu, 08 Sep 2016 11:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 08 Sep 2016 11:38 AM IST
विज्ञापन
ration scam in kashmir
राशन घोटाला - फोटो : file photo
क्राइम ब्रांच कश्मीर ने पुलवामा जिले में बड़े राशन घोटाले का पर्दाफाश किया है। बुधवार को दक्षिण कश्मीर में क्राइम ब्रांच ने फूड सिविल सप्लाइज एंड कंज्यूमर अफेयर्स (एफसीएससीए) विभाग के गोदाम में छापा मारा।
विज्ञापन


जांच में राशन को लेकर कई तरह की धांधली पाई गई। जांच में पाया गया कि करोड़ों रुपये के राशन को ब्लैक किया गया है। घाटी में हिंसा की आड़ में यह सब किया गया है। 
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच की टीम ने अवंतीपोरा और पुलवामा में सुबह कई छापे मारे। जब विभाग का रिकार्ड चेक किया गया तो पाया गया कि राशन को लेकर करोड़ों रुपये की ब्लैक मार्केटिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्फ्यू में महंगे दामों पर भेजे राशन

ration scam in kashmir
घोटाला - फोटो : Demp Pic.
जांच में यह भी पाया गया कि पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के नाम पर शुरू की गई बीपीएल परिवारों के लिए राशन स्कीम में धांधलियां की गई हैं। इसमें विभाग के अधिकारियों और डीलरों ने मिलकर धांधली की है।

अधिकारियों ने हजारों क्विंटल राशन अपने सगे संबंधियों को और ब्लैक करने का काम किया। सरकारी राशन को खुले में महंगे दाम पर बेचा गया। हिंसा की वजह से सब बंद होने का अधिकारियों ने लाभ उठाया और लोगों को महंगे दाम पर राशन ब्लैक किया।

जिला मजिस्ट्रेट की उपस्थित में क्राइम ब्रांच ने पाया कि अवैध रूप से राशन को स्टोर करके रखा गया, जिसे मार्केट में ब्लैक किया जाना था। छापे की जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग के अधिकारी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed