{"_id":"5acd447a4f1c1bd63d8b4728","slug":"rasana-rape-murder-case-charge-sheet-against-minor-accused-dna-and-postmortem-report-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसाना कांड: नाबालिग आरोपी के खिलाफ चार्जशीट, DNA और पोस्टमार्टम रिपोर्ट कोर्ट में पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसाना कांड: नाबालिग आरोपी के खिलाफ चार्जशीट, DNA और पोस्टमार्टम रिपोर्ट कोर्ट में पेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
kathua
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच ने रसाना कांड में आठवें आरोपी के खिलाफ भी चार्जशीट पेश कर दी। यह आरोपी नाबालिग है इसलिए उसके खिलाफ अलग से आरोप पत्र पेश किया गया। वकीलों के खिलाफ ओपन एफआईआर के कारण मंगलवार को कोई विरोध नहीं हुआ। वकीलों ने एफआईआर के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सीजेएम कठुआ अमरजीत सिंह लंगेह की अदालत में क्राइम ब्रांच ने नाबालिग आठवें आरोपी के खिलाफ भी अलग से चार्ज शीट पेश की। सीजेएम ने हत्या, बलात्कार, हत्या की साजिश रचने के खिलाफ पेश की गई चार्जशीट को जिला सत्र न्यायालय कठुआ को रेफर कर दिया। चार्जशीट में आरोप लगाया कि आठ साल की लड़की को अगवा करके बलात्कार किया गया।
विज्ञापन
इस मामले की डीएनए और पोस्टमार्टम रिपोर्ट को भी कोर्ट में पेश किया गया। इससे पहले कोर्ट में सात आरोपियों के खिलाफ सोमवार को चार्ज शीट पेश की गई। जिसका कठुआ के वकीलों ने रोष जताया। रसाना कांड की जांच सीबीआई को सौंपने के लिए जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने भी बुधवार को जम्मू बंद रखा है। इस मामले के मुख्य आरोपी सांझी राम ने क्राइम ब्रांच के समक्ष 20 मार्च को सरेंडर कर दिया था। सांझी राम के बेटे को क्राइम ब्रांच ने मेरठ से पकड़ा। उसके बाद सांझी राम ने सरेंडर किया। क्राइम ब्रांच ने दो पुलिस कर्मियों को भी आरोपी बनाया है।
विज्ञापन