फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rapid spread power grid transmission lines: Nirmal

डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश, तेजी से बिछाएं पावर ग्रिड ट्रांसमिशन लाइनें

Fri, 13 May 2016 08:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 13 May 2016 08:16 PM IST
विज्ञापन
Rapid spread power grid transmission lines: Nirmal
उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह - फोटो : PTI
उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने पावर ग्रिड कारपोरेशन आफ इंडिया (पीजीसीआई) से रियासत में ट्रांसमिशन लाइनें डालने के काम में तेजी लाने के शुक्रवार को निर्देश जारी किए। 
विज्ञापन

 
रियासत में ट्रांसमिशन नेटवर्क के बढ़ाये जा रहे दर्जे की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उप मुख्यमंत्री ने पीजीसीआई के अधिकारियों से कहा कि नई ट्रांसमिशन लाइनों पर काम तेजी से पूरा किए जाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कारपोरेशन के अधिकारियों को बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ नियमित बैठकें करने को भी कहा, ताकि कारपोरेशन की ओर से रियासत में किए जा रहे कार्य तय समयावधि के भीतर पूरे हो सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सांबा से न्यू वानपो 220 केवी ट्रांसमिशन नेटवर्क, 400/200 केवी सब स्टेशन, श्रीनगर से लेह तक 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन, 400 केवी ट्रांसमिशन वानपो ट्रांसमिशन लाइन, 400 केवी किशनपुर
डुलहस्ती ट्रांसमिशन लाइन, 200 केवी मल्टी सर्किट किशनगंगा अमरगढ़ और 220 केवी अमरगढ़ वागूरा ट्रांसमिशन लाइनों पर कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश जारी किए। 


उप मुख्यमंत्री ने सांबा ग्रिड स्टेशन की क्षमता को बढ़ाने के काम के अलावा सांबा से बिश्नाह तक अलग ट्रांसमिशन लाइनें डालने के संभावना पर भी अधिकारियों से बैठक की। इस अवसर पर पावर ग्रिड कारपोरेशन आफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक निदेशक  (सीएमडी) आई एस झा, कारपोरेशन के निदेशक व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed