{"_id":"5735e8884f1c1bb36b9198a1","slug":"rapid-spread-power-grid-transmission-lines-nirmal","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश, तेजी से बिछाएं पावर ग्रिड ट्रांसमिशन लाइनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश, तेजी से बिछाएं पावर ग्रिड ट्रांसमिशन लाइनें
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 13 May 2016 08:16 PM IST
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने पावर ग्रिड कारपोरेशन आफ इंडिया (पीजीसीआई) से रियासत में ट्रांसमिशन लाइनें डालने के काम में तेजी लाने के शुक्रवार को निर्देश जारी किए।
रियासत में ट्रांसमिशन नेटवर्क के बढ़ाये जा रहे दर्जे की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उप मुख्यमंत्री ने पीजीसीआई के अधिकारियों से कहा कि नई ट्रांसमिशन लाइनों पर काम तेजी से पूरा किए जाएं।
उन्होंने कारपोरेशन के अधिकारियों को बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ नियमित बैठकें करने को भी कहा, ताकि कारपोरेशन की ओर से रियासत में किए जा रहे कार्य तय समयावधि के भीतर पूरे हो सकें।
विज्ञापन
उन्होंने सांबा से न्यू वानपो 220 केवी ट्रांसमिशन नेटवर्क, 400/200 केवी सब स्टेशन, श्रीनगर से लेह तक 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन, 400 केवी ट्रांसमिशन वानपो ट्रांसमिशन लाइन, 400 केवी किशनपुर
डुलहस्ती ट्रांसमिशन लाइन, 200 केवी मल्टी सर्किट किशनगंगा अमरगढ़ और 220 केवी अमरगढ़ वागूरा ट्रांसमिशन लाइनों पर कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश जारी किए।
उप मुख्यमंत्री ने सांबा ग्रिड स्टेशन की क्षमता को बढ़ाने के काम के अलावा सांबा से बिश्नाह तक अलग ट्रांसमिशन लाइनें डालने के संभावना पर भी अधिकारियों से बैठक की। इस अवसर पर पावर ग्रिड कारपोरेशन आफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक निदेशक (सीएमडी) आई एस झा, कारपोरेशन के निदेशक व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।