{"_id":"58de34174f1c1b0b0563e949","slug":"rape-with-women-near-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में महिला से बलात्कार,आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में महिला से बलात्कार,आरोपी फरार
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 02 Apr 2017 03:14 PM IST
विज्ञापन
महिला से बलात्कार का मामला
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू में एक व्यक्ति ने अपने ही इलाके में रहने वाली महिला को हवस का शिकार बनाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी बाड़ी ब्राह्मणा थाने का हिस्ट्री शीटर है। उसके खिलाफ पहले भी मामले दर्ज है। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी। उसने बताया कि वह घर में अकेली थी। उसे अकेला पाकर हाजी बशीर पुत्र हाशम दीन निवासी निहाल की सरोर उसके घर में घुस आया। उसे धमकाया गया। कमरे में बंद करके उसे शिकार बनाया गया। उसके बाद आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन
उसने परिजनों के वापस आने के बाद इसकी शिकायत दी। जिसके बाद मामला पुलिस थाने में लाया गया। लेकिन पुलिस की तरफ से तुरंत मामला दर्ज नहीं हुआ। इसलिए शिकायतकर्ता कोर्ट में पहुंच गए। कोर्ट से पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस अब जांच कर रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन