{"_id":"61aa5fb4dca3a87f272b97c9","slug":"rape-reasi-news-jmu249121913","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। शादी करने का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 7 नवंबर को कारूआ में रहने वाली एक युवती ने लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी कि गांव करेनी निवासी भारत भूषण ने उसके साथ अवैध संबंध बनाए।
इस दौरान युवक ने उसके साथ शादी करने का वादा भी किया। उक्त युवक ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। बाद में शादी करने से मुकर गया। युवती की तरफ से लिखवाई शिकायत के अधार पर पुलिस ने उसका मेडिकल टेस्ट करवाया। साथ ही उसका बयान भी दर्ज किया। तब युवक पर आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की, लेकिन वह अपना मोबाइल और सिम कार्ड बंद कर भूमिगत हो गया। युवक को तलाश करने में पुलिस ने तीन सप्ताह तक रियासी और जम्मू के कई स्थानों पर छापामारी की। कुछ दिन पहले पुलिस को युवक के एक स्थान पर छिपे होने की जानकारी मिली। जिसके बाद एक टीम का गठन किया गया, और युवक को ठंडी खुई बाड़ी ब्राह्मणा जम्मू से पकड़कर हिरासत में रखा गया है।