{"_id":"e6d183c214bb411692e1d57f74efad7a","slug":"ranjit-sagar-dam-water-is-constantly-growing-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रणजीत सागर झील में लगातार बढ़ रहा पानी, अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणजीत सागर झील में लगातार बढ़ रहा पानी, अलर्ट जारी
Updated Thu, 14 May 2015 01:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की जमीन पर बने रणजीत सागर बांध शाहपुरकंडी के जलस्तर में रिकार्ड वृद्धि दर्ज की गई है। 12 मई को झील का जल स्तर 523.79 मीटर दर्ज किया गया जो पिछले 11 साल में सबसे ज्यादा है। बांध प्रशासन ने झील के जल स्तर में बढ़ोतरी के बाद उत्पादन तेज करने का फैसला लिया है। इसके लिए रावी दरिया के किनारे बसे लोगों को अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
परियोजना पर 12 मई की शाम को 523.79 मीटर जल स्तर दर्ज किया गया जबकि वर्ष 2006 में यह रिकॉर्ड 509.59, 2007 में 520, 39, 2008 में 504.20, वर्ष 2009 में 499.69, 2010 में 499.67, 2011 में 510.18, 2012 में 500.27, 2013 में 506.84 और 2014 में 519.79 मीटर दर्ज किया गया था। दूसरी तरफ झील का जल स्तर बढ़ने के बाद बांध प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के तीन यूनिट चलाने का फैसला किया गया है। तीन यूनिट चलाने से साढ़े 15 हजार क्यूसेक पानी माधोपुर को छोड़ा जा रहा है। वहीं माधोपुर हेडवर्क्स से यूबीडीसी व अन्य नहरों में पानी की डिमांड नहीं होने के कारण करीब छह हजार क्यूसेक पानी माधोपुर से पाकिस्तान की तरफ छोड़ा गया है। इसके बारे में जिला पठानकोट और कठुआ के जिला प्रशासन को भी सूचित किया गया है।
विज्ञापन
24 घंटों के भीतर बांध से सात हजार क्यूसेक पानी छोड़ा
कठुआ संवाददाता के अनुसार बांध की झील का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले दो सप्ताह में बांध से कई दफा अचानक पानी छोड़ना पड़ा है। पिछले 24 घंटों के भीतर भी रावी दरिया में पानी छोड़ने से कुछ देर के लिए बाढ़ जैसी स्थिति बनी रही। जिला प्रशासन के अनुसार, बांध प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के भीतर बांध से सात हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
कठुआ के जिला उपायुक्त डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी ने बताया कि बांध में पानी छोड़ने से पूर्व हर दो घंटे में सूचना ली जा रही है। जरूरत पड़ने पर इसी सूचना के आधार पर दरिया से सटे इलाकों को एहतियात बरतने को कहा जाता है। उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते बांध का पानी छोड़ने से रावी दरिया में बाढ़ आ गई थी।
इसमें जराई पंचायत का नायब सरपंच बह गया जिसका शव चार दिन बाद पंजाब से बरामद किया गया। रणजीत सागर डैम शाहपुरकंडी टाउनशिप (प्रोजेक्ट एवं आरएम) के एक्सईएन अनुराग ग्रोवर ने बताया कि झील में पानी का स्तर बढ़ने पर बांध प्रशासन ने पावर हाउस से ज्यादा से ज्यादा बिजली पैदा करने का फैसला किया है। इसके लिए बांध से पावर हाउस के जरिए साढ़े 15 हजार क्यूसेक पानी रावी दरिया में छोड़ा जा रहा है।