{"_id":"e6dcda9d561c10f7806fb98e8e7aaf92","slug":"ranjit-sagar-dam-displaced-people-protest-for-employment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजीत सागर बांध विस्थापितों ने रोजगार के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजीत सागर बांध विस्थापितों ने रोजगार के लिए किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Tue, 20 Jan 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसोहली के डैम प्रभावितों ने सोमवार को जिला प्रशासन और पंजाब सरकार के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि जिला प्रशासन और पंजाब सरकार ने उन्हें गुमराह किया है।
विज्ञापन
जब भी वह आर एंड आर स्कीम के तहत अपना हक मांगते हैं तो दोनों ओर से केवल आश्वासन ही दिया जाता है। लेकिन अभी तक न तो उन्हें रोजगार मिला और न ही मुआवजा।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे तेजिंद्र सिंह ने कहा कि जब रंजीत सागर झील बनी थी तो 1802 परिवारों की जमीन और घर उसमें समा गए या फिर प्रभावित हुए।
इसके एवेज में सरकार ने रोजगार और मुआवजे के लिए रिसेटलमेंट एंड रिहैबिलिटेशन योजना बनाई। लेकिन योजना के तहत अब तक केवल चार सौ से कुछ अधिक परिवारों को ही लाभ मिला पाया है।
विज्ञापन
बाकी सभी परिवार दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब थे डैम क्लेक्टर ने सभी दस्तावेजों को सही और मार्क कर पंजाब सरकार और भेज दिया तो सरकार ने उन्हें अधूरा कहा। उन्होंने कहा कि अब न तो उनके पास घर है और न ही रोजगार। दोनों ओर से उनके साथ धोखा हुआ है।
विज्ञापन