फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ranji Trophy: Minnows Jammu and Kashmir bite Mumbai

चैंपियन मुंबई पर जेएंडके ने कसा शिकंजा

Tue, 09 Dec 2014 01:00 AM IST
Updated Tue, 09 Dec 2014 01:00 AM IST
विज्ञापन
Ranji Trophy: Minnows Jammu and Kashmir bite Mumbai

रणजी ट्राफी में 40 बार की चैंपियन मुंबई के खिलाफ अपना पहला मैच खेलने उतरी जम्मू कश्मीर की टीम ने मुंबई पर अपना शिकंजा कस दिया है। पहली पारी में मामूली बढ़त के बाद रियासत की टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई के चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया है। मुंबई की टीम 66 रनों पर अपने चार विकेट गवां चुकी है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मुंबई के मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव और नाइट बॉचमैन के रूप में आए धवल कुलकर्णी क्रीज पर डटे हुए थे।

विज्ञापन


इससे पहले मुंबई के पहली पारी के 224 रनों का पीछा करते हुए जम्मू-कश्मीर की टीम ने सलामी बल्लेबाज शुभम खजुरिया के पहले रणजी शतक और इयान चौहान के शानदार अर्धशतक की मदद से 254 रन बनाए। दूसरे दिन एक विकेट के नुकसान पर 83 रनों से आगे खेलते हुए राज्य की टीम की तरफ से शुभम ने 107 रन बनाए, जबकि उनका साथ दे रहे बंदीप सिंह 36 रनों के निजी स्कोर पर इकबाल अब्दुल्ला की गेंद पर प्रफुल्ल को कैच थमा बैठे।
विज्ञापन


इसके बाद आए बल्लेबाज इयान चौहान ने शुभम का अच्छा साथ निभाया और 70 रनों का योगदान दिया। दोनों के बीच 101 रनों की सांझेदारी हुई। एक समय राज्य की टीम का स्कोर 2 विकेट पर 204 रन था। लेकिन इसके बाद आठ बल्लेबाज 50 रनों के भीतर ही पवेलियन लौट गई। कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। परवेज रसूल भी 5 रन बनाकर धवल कुलकर्णी का शिकार बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरदीप सिंह 6, ओबेद हरून 8, सैमुल्लाह बेग 0, वसीम राजा 0, उमर नजीर 1 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह से राज्य की पहली पारी 254 रन पर सिमट गई। राज्य की टीम ने पहली पारी के आधार पर 18 रनों की मामूली बढ़त हासिल की।

जम्मू-कश्मीर की पहली पारी 254 पर सिमटी

Ranji Trophy: Minnows Jammu and Kashmir bite Mumbai

वहीं मुंबई की दूसरी पारी की भी लड़खड़ाती शुरुआत हुई। सलामी बल्लेबाज केविन अलमेदा और बरबेश ने क्रमश 27 और 17 रन बनाए। केविन को उमर नजीर ने अपना शिकार बनाया और बरबेश को राम दयाल ने ओबेद हारून के हाथों कैच लपकाया। तीसरे नंबर पर खेलने उतरे अजित तारे भी कुछ खास नहीं कर पाए और 1 के निजी स्कोर पर उमर नजीर की गेंद पर हरून को कैच थमा बेठे।

चौथे नंबर पर खेलने उतरे श्रेयास अय्यर को 1 के निजी स्कोर पर राम दयाल ने इयान चौहान के हाथों कैच कराया। खेल के खत्म होने तक सूर्य कुमार यादव 17 और धवल कुलकर्णी 1 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे। मुंबई ने 66 रन बना लिए हैं और उसके चार बल्लेबाज आउट हो चुके हैं।

इससे पहले जम्मू कश्मीर की टीम को आल आउट करते हुए मुंबई की तरफ से धवल कुलकर्णी ने 47 रन देकर 2 विकेट, शरदुल ने 55 रन देकर 2 विकेट, विशाल दबोलकर ने 30 रन देकर 3, अभिषेक नय्यर ने 65 रन लुटाए और कोई विकेट नहीं मिला। इकबाल अब्दुल्ला को 47 रन देकर 2 विकेट मिले। मुंबई की दूसरी पारी में जम्मू कश्मीर की तरफ से राम दयाल और उमर नजीर दोनों को दो दो विकेट मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed