फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ranji trophy

रणजी ट्रॉफी : बड़ौदा ने दूसरे दिन बनाए चार विकेट पर 177 रन

विज्ञापन
ranji trophy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर ने बड़ौदा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में शानदार शुरुआत की। ऑलराउंडर विवरांत शर्मा (139) और शुभम सिंह पुंडिर (172) के शानदार शतक की बदौलत जेएंडके ने पहली पारी में 457 का लक्ष्य दिया। विवरांत शर्मा ने 191 गेंद पर 11 चौकों और सात छक्कों की मदद से 139 रन की पारी खेली। शुभम सिंह पुंडिर ने 255 गेंद पर 14 चौकों और छह छक्कों की मदद से 172 रन बनाए। वहीं, बड़ौदा ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में चार विकेट पर 177 रन बनाए।
वडोदरा के कोटम्बी स्टेडियम में पहले दिन जेएंडके ने चार विकेट पर 359 रन बनाए थे। कप्तान शुभम खजुरिया (47), विवरांत शर्मा (139), अब्दुल समद (22) और कामरान इकबाल (4) आउट हुए थे, जबकि शुभम सिंह पुंडिर 111 और साहिल लोत्रा 25 रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरे दिन शुरुआत अच्छी नहीं रही और साहिल 15 रन (कुल 40) बनाकर अतीत सेठ के शिकार बने। पुंडिर ने अपने स्कोर में 61 रन का इजाफा किया और नौवें विकेट के रूप में पैवेलियन लौटे। बड़ौदा के लिए अतीत 23.1 ओवर में 88 रन पर पांच विकेट लेकर सफल गेंदबाज रहे। महेश पिथिया ने दो विकेट, जबकि भार्गव भट और निनाद राथवा को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन

बड़ौदा ने दूसरे दिन पहली पारी की शानदार शुरुआत की। सलामी बल्लेबाजों ज्योत्सनील सिंह (79) और किनीत पटेल (45) ने 83 रन की साझेदारी की। इसके बाद उमर नजीर मीर ने किनीत पटेल और शाश्वत रावत (0) को आउट कर दो झटके दिए। उमर ने कप्तान विष्णु सोलंकी (13) की कैच के रूप में तीसरा झटका दिया। साहिल लोत्रा के सीधी थ्रो पर ज्योत्सनील सिंह रनआउट हुए। शिवालिक शर्मा 35 रन बनाकर नाबाद हैं। जेएंडके के लिए उमर नजीर सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 11.3 ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट चटकाए। बड़ौदा ने 49.3 ओवर में चार विकेट पर 177 रन बनाए और अभी भी 280 रन पीछे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed