{"_id":"5e1b76d78ebc3e87fc6b9aaa","slug":"ranji-trophy-2020-due-to-bowlers-jammu-kashmir-j-k-took-nine-wickets-for-238-runs-of-services","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफी: गेंदबाजों की बदौलत जेएंडके ने सर्विसेज के 238 रनों पर नौ विकेट चटकाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणजी ट्रॉफी: गेंदबाजों की बदौलत जेएंडके ने सर्विसेज के 238 रनों पर नौ विकेट चटकाए
Mon, 13 Jan 2020 01:13 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 13 Jan 2020 01:13 AM IST
सार
- जेएंडके ने खड़ा किया 360 रनों का पहाड़, कप्तान परवेज दोहरे शतक से चूके
- सीके नायडू ट्रॉफी: रेलवे और जेएंडके बीच मुकाबला आज
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों के मजबूत प्रदर्शन की बदौलत जम्मू एंड कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी मुकाबले के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक सर्विसेज के नौ विकेट 238 रनों पर झटक लिए। सर्विसेज दबाव में है, उसके नौ विकेट गिर चुके हैं और वह 122 रन पीछे है। इससे पहले जेएंडके ने पहली पारी में 360 रन बनाए। कप्तान परवेज रसूल 182 रन बनाकर आउट हो गए। जेएंडके की ओर से मोहम्मद मुदस्सर ने तीन विकेट झटके।
दिल्ली के पालम ग्राउंड पर खेले जा रहे मुकाबले में रविवार की सुबहजेएंडके सात विकेट पर 338 रन से आगे खेलने उतरी और पूरी टीम 360 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान परवेज रसूल (182) अपने दोहरे शतक से चूक गए। 360 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सर्विसेज की टीम की शुरूआत खराब रही। दोपहर के खाने तक सर्विसज ने 68 रन पर चार विकेट गवां दिए थे।
इसके बाद कप्तान रजत पालिवाल (34) ने एपीएस शर्मा (47) के साथ मिलकर पारी को संभाला। चाय तक टीम को एपीएस शर्मा के रूप में एक और झटका लगा। दिन का खेल खत्म होने तक सर्विसेस के नौ विकेट गिर चुके थे, जबकि जेएंडके के स्कोर की बराबरी करने के लिए उसे 122 रन और बनाने हैं। गेंदबाजी में जेएंडके ने छह गेंदबाज उतारे थे।
विज्ञापन
मोहम्मद मुदस्सर ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए 19 ओवर की गेंदबाजी में पांच मेडन के साथ तीन विकेट लिए। वहीं उमर नजीर ने दो, आकिब नबी, आबिद मुश्ताक, परवेज रसूल और अब्दुल समद ने एक-एक विकेट लिया।

सीके नायडू ट्रॉफी: रेलवे और जेएंडके बीच मुकाबला आज
कर्नल सीके नायडू टॉफी में सोमवार को जेएंडके और रेलवे के बीच मैच खेला जाएगा। जीजीएम साइंस कॉलेज मैदान पर मुकाबला होगा। प्रतियोगिता में टीम ने तीन मुकाबले खेले हैं और तीन मैच बेनतीजा रहे हैं। जेएंडके अपने ग्रुप में सात अंक के साथ पांचवें स्थान पर है।