फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ranji shifting issue reaches cm house

सीएम दरबार तक पहुंचा रणजी मैच शिफ्टिंग मामला

Tue, 23 Sep 2014 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 23 Sep 2014 10:03 PM IST
विज्ञापन
ranji shifting issue reaches cm house

रियासत से बीसीसीआई की ओर से रणजी ट्राफी के मुकाबलों को शिफ्ट करने की आशंका से हड़कंप मच गया है। जम्मू विंग ने मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप करने के साथ घरेलू मैदान जीजीएम साइंस कालेज की हास्टल ग्राउंड को मुकाबलों के लिए पूरी तरह से फिट बताया है। उनका कहना है कि घरेलू मैदान पर नियमित कोचिंग कैंप और सिलेक्शन ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


ऐसे में मैदान पर राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले करवाए जा सकते हैं। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव एमएल नेहरू का कहना है कि राज्य से रणजी ट्राफी मुकाबलों को शिफ्ट करने के बारे में बीसीसीआई से कोई जानकारी नहीं मिली है। एसोसिएशन के जम्मू विंग के संयुक्त सचिव सुदर्शन मेहता का कहना है कि अगर राज्य से रणजी ट्राफी मुकाबले शिफ्ट किए जाते हैं तो यह स्थानीय क्रिकेटरों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण होगा।
विज्ञापन


पिछले साल जम्मू के घरेलू मैदान पर नौ राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मुकाबले आयोजित किए गए थे। इन मुकाबलों में मेजबान टीम का प्रदर्शन बेहतर रहा था। इन मुकाबलों की बदौलत राज्य टीम ने नया इतिहास भी रचा था। उन्होंने कहा कि जम्मू के घरेलू मैदान पर मूसलाधार बारिश से पानी जरूर भर गया था लेकिन अब हालात सामान्य हैं। यहां राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले आयोजित करवाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को ईमेल से मामले में हस्तक्षेप कर बीसीसीआई के समक्ष सारी बात रखने को कहा है। बीसीसीआई की टीम घरेलू मैदानों का जायजा ले सकती है। जेकेसीए के प्रधान डा. फारूक अब्दुल्ला के विदेश में होने के कारण मुख्यमंत्री के समक्ष मामला उठाया गया है। राज्य टीम के कप्तान रहे परवेज रसूल भी घरेलू मैदानों पर रणजी ट्राफी मुकाबले आयोजित करने की वकालत कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed