{"_id":"6a21ea65c61e85fc1004ef83","slug":"rani-park-bad-condition-jammu-news-c-10-jmu1062-929646-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: विरासत खो रहा रानी पार्क, झूले टूटे, बेंच खराब, फव्वारे बंद, डस्टबिन और लाइटें तक बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: विरासत खो रहा रानी पार्क, झूले टूटे, बेंच खराब, फव्वारे बंद, डस्टबिन और लाइटें तक बदहाल
विज्ञापन
जम्मू। कच्ची छावनी में रानी पार्क अनदेखी का शिकार है। कभी पार्क हरियाली के साथ अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता था। डोगरा शासक के समय यहां रानियों के लिए तालाब बनाया गया था। मगर जिम्मेदारों की बेपरवाही के कारण पार्क बदहाली के आंसू बहा रहा है।
पुराने शहर के मोती बाजार, पक्का डंगा सहित आसपास के लोग बड़ी संख्या में पार्क में पहुंचते हैं। देखरेख और मरम्मत के अभाव में न सिर्फ सुंदरता खराब हो गई बल्कि झूले टूट गए और फव्वारे के साथ वाटर कूलर खराब हो गया। रात में अंधेरा होने के कारण लोग अंदर जाने से घबराते हैं। लगातार शिकायतों के बावजूद संबंधित विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।
फैंसी लैंप्स लंबे समय से शोपीस बने हैं। शाम ढलते ही सुरक्षा सवाल में आ जाती है। डस्टबिन तक टूट चुके हैं और बेंच की हालत ऐसी है कि बैठना खतरे से खाली नहीं है। पीने के पानी के लिए लगाई टोंटियां गायब हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -
कई बार विभाग को जानकारी दी गई, पर किसी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया। पार्क में अंधेरे के कारण असामाजिक तत्व सक्रिय हो रहे हैं।
- अभी गुप्ता
-- -- -- -
पार्क की हालत इतनी खराब है कि कोई रुकना नहीं चाहता। न फव्वारे चलते हैं और न ही पीने के पानी की व्यवस्था है।
- रमेश कुमार, दुकानदार
-- -- -- -
सुविधाओं के अभाव ने रौनक कम कर दी। पहले दूर से लोग यहां घूमने आते थे।
- चमक सिंह
-- -- -- -
फव्वारे वर्षों से बंद हैं और अन्य सुविधाएं भी बदहाल हैं। यदि समय रहते पार्क की सुध नहीं ली गई तो ऐतिहासिक धरोहर पहचान खो देगी।
- बोध राज