फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ramzan connection of terror attacks in kashmir

कश्मीर में आतंकी हमलों का 'रमजान कनेक्शन', एजेंसियों को भी मिले थे इनपुट

Thu, 15 Jun 2017 01:11 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 15 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
ramzan connection of terror attacks in kashmir
रमजान में दहशत फैलाने की थी साजिश - फोटो : File Photo

कश्मीर में मंगलवार को एक के बाद एक 7 आतंकी हमले होना महज इत्तेफाक नहीं है। घाटी मेें आतंकियों की नापाक तंजीमें रमजान के महीने में एक सुनियोजित साजिश के तहत हमले करने की योजना पर काम कर रही हैं। 

विज्ञापन


कश्मीर में पिछले 5 दिनों में लगातार हुए हमलों के बाद एजेंसियां उन हुक्मरानों की साजिश के राज खंगालने लगी है जिनकी शह पर ये हमले किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक आतंकी हमलों के पीछे तहरीक-उल-मुजाहिद्दीन नाम के एक संगठन का नाम सामने आ रहा है। 
विज्ञापन


इन सभी हमलों का एक रमजान कनेक्शन भी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी डा. एसपी वैद के अनुसार खुफिया एजेंसियों को पिछले दिनों कश्मीर में रमजान के 17वें दिन (जंग-ए-बदर) के रोज आतंकी हमलों के इनपुट्स मिले थे। इसी इनपुट के बाद कश्मीर में सुरक्षा के लिए और कड़े इंतजाम किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खुफिया एजेंसियों के इनपुट के बाद सुरक्षाबलों को किया था सतर्क

ramzan connection of terror attacks in kashmir
कश्मीर मे तैनात जवान - फोटो : फाइल फोटो

अमर उजाला से विशेष बातचीत में जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक डॉ.एसपी वैद ने बताया कि एजेंसियों को रमजान के 17वें दिन आतंकी हमले होने की आशंका के इनपुट मिले थे। इन इनपुट्स के बाद एजेसियों द्वारा सुरक्षाबलों को पूरी तरह से अलर्ट रहने की हिदायत दी गई थी।

इसके चलते कश्मीर में 7 आतंकी हमलों के बाद भी सुरक्षाबलों को कम नुकसान हुआ। डीजीपी ने बताया कि आतंकी हमले के बाद से ही जम्मू-कश्मीर में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही सभी सैन्य ठिकानों और सुरक्षा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed