फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   RAMNATH KOVIND TO REACH SRINAGAR

राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन जुटाने श्रीनगर पहुंचेंगे रामनाथ कोविंद, महबूबा से भी होगी मुलाकात

Wed, 28 Jun 2017 12:53 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Wed, 28 Jun 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
RAMNATH KOVIND TO REACH SRINAGAR
रामनाथ कोविंद - फोटो : फाइल फोटो

एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद आज अपने चुनाव प्रचार के दौरे पर श्रीनगर पहुंच रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोविंद अपने दौरे पर पार्टी विधायकों और जन प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। कोविंद के साथ केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू समेत कई अन्य नेता मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन


दिल्ली से श्रीनगर पहुंचे कोविंद राज्य के उपमुख्यमंत्री डॉ.निर्मल सिंह के साथ पार्टी विधायकों से मिलेंगे। सूत्रों के अनुसार रामनाथ कोविंद जम्मू कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान पीडीपी और भाजपा के तमाम नेता श्रीनगर पहुंच चुके हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि अपने देश व्यापी चुनाव प्रचार अभियान पर निकले रामनाथ कोविंद ने प्रचार की शुरूआत उत्तर प्रदेश से की थी। इसके बाद दूसरे दौरे पर वे देहरादून और अब श्रीनगर पहुंच रहे हैं। वहीं दिल्ली में आज राजग की उम्मीदवार मीरा कुमार ने भी अपना नामांकन दाखिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति चुनाव में मिलेगी अच्छी बढ़त

RAMNATH KOVIND TO REACH SRINAGAR
रामनाथ कोविंद - फोटो : फाइल फोटो
राष्ट्रपति चुनाव में जम्मू-कश्मीर से एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को यूपीए उम्मीदवार मीरा कुमार के मुकाबले में अच्छी खासी बढ़त हासिल होने के आसार हैं। राज्य में गठबंधन सरकार में भाजपा के सहयोगी दल पीडीपी के समर्थन करने के बाद करीब 9000 वोट कोविंद को मिलने के आसार हैं, जबकि यूपीए उम्मीदवार मीरा कुमार को करीब 3300 वोट ही मिल पाएंगे। 

राष्ट्रपति चुनाव के लिए 17 जुलाई को होने वाले मतदान के लिए श्रीनगर में विधानसभा सचिवालय में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जम्मू कश्मीर रियासत में छह लोकसभा सांसद, चार राज्यसभा सांसद और 87 निर्वाचित विधायक राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करेंगे।

लोकसभा व राज्यसभा के प्रत्येक सांसद के वोट की वैैल्यू 708 है, जबकि जम्मू-कश्मीर के प्रत्येक विधायक के वोट की वैल्यू 72 है। रियासत में भाजपा में तीन लोकसभा सांसद, एक राज्यसभा सांसद, अपने 25 विधायकों समेत तीन अन्य विधायक जिसमें पीपुल्स कांफ्रेंस के दो और जंस्कार के निर्दलीय विधायक बाकिर रिजवी का समर्थन हासिल है। 

रामनाथ कोविंद को पीडीपी-भाजपा का समर्थन

RAMNATH KOVIND TO REACH SRINAGAR
रामनाथ कोविंद - फोटो : File Photo
ऐसे में भाजपा विधायकों व सांसदों के वोटों को जोड़ा जाए तो उनकी वैल्यू 4848 बनती है जोकि रियासत में किसी भी अन्य पार्टी के मुकाबले ज्यादा है। दूसरे नंबर पर पीडीपी के विधायकों व सांसदों को मिलाकर वोटों की वैल्यू 4140 है। भाजपा व पीडीपी के वोटों को जोड़ दिया जाए तो करीब 8988 वोट एनडीए उम्मीदवार कोविंद को जम्मू कश्मीर से मिलेंगे। 

यूपीए उम्मीदवार मीरा कुमार को नेशनल कांफ्रेंस के 1788 व कांग्रेस के 1572 वोट हासिल हो सकते हैं। चार अन्य निर्दलीय विधायकों के 288 वोट की संख्या किसी भी उम्मीदवार के पक्ष में जा सकती है। राष्ट्रपति चुनाव में मनोनीत विधायक व विधान परिषद के सदस्यों को वोट का अधिकार नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed