{"_id":"5970e0f64f1c1bec7a8b457a","slug":"ramnath-kovind-got-votes-of-56-mla-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति चुनाव: जम्मू कश्मीर से कोविंद को 56 तो मीरा कुमार को मिले 30 विधायकों के वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति चुनाव: जम्मू कश्मीर से कोविंद को 56 तो मीरा कुमार को मिले 30 विधायकों के वोट
amarujala.com- Written By: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
रामनाथ कोविंद के साथ पीएम मोदी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नव निर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जम्मू कश्मीर रियासत से कुल पड़े 86 विधायकों के वोटों में से 56 विधायकों का समर्थन हासिल हुआ। 30 विधायकों ने यूपीए की उम्मीदवार मीरा कुमार को वोट किया। वहीं लंगेट से निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद ने चुनाव में अपने वोट का प्रयोग नहीं किया।
विज्ञापन
प्रत्येक विधायक के वोट की वैल्यू 72 होने के साथ रियासत में 86 विधायकों के वोटों की कुल वैल्यू 6192 थी। भाजपा के 25 विधायकों के अलावा उन्हें पीपुल्स कांफ्रेंस के दो विधायकों व झंस्कार के निर्दलीय विधायक बाकिर रिजवी को मिलाकर 28 विधायकों का समर्थन हासिल है।
विज्ञापन
वहीं पीडीपी के 28 विधायकों के वोट मिलाकर कुल 56 वोट रामनाथ कोविंद को पड़े। वहीं नेशनल कांफ्रेंस के 15, कांग्रेस के 12 विधायकों के अलावा तीन अन्य विधायकों के वोट मीरा कुमार को पड़े। कुल मिलाकर रामनाथ कोविंद को रियासत 4032 और मीरा कुमार को 2160 वैल्यू के वोट हासिल हुए।
विज्ञापन