जम्मू-कश्मीर: आज सरकार गठन का पेंच सुलझने की उम्मीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का चालीसवां सोमवार को है। इसमें शामिल होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना पहुंच सकते हैं। फिलहाल राम माधव इंफाल में हैं।
सोमवार की सुबह वे दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद उनके श्रीनगर पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही जम्मू से भी भाजपा नेताओं का दल श्रीनगर जाएगा।
इस बीच, संभावना जताई जा रही है कि राम माधव और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के बीच देर शाम मुलाकात भी हो सकती है। इसमें रियासत में नई सरकार के गठन पर बातचीत के आसार हैं।
जम्मू से भाजपा नेताओं का पांच सदस्यीय दल जाएगा
सूत्रों का कहना है कि दोनों दलों के बीच केंद्रीय तथा राज्य स्तरीय नेताओं के बीच अनौपचारिक बातचीत में सरकार बनाने पर सहमति बन चुकी है। अब बस इसे औपचारिक रूप दिए जाने का इंतजार है। उम्मीद है कि राम माधव चालीसवां के बाद महबूबा के साथ सरकार गठन पर बातचीत कर सकते हैं।
जम्मू से प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, पूर्व मंत्री बाली भगत, सुखनंदन चौधरी और चंद्रप्रकाश गंगा भी चालीसवां में शामिल होने श्रीनगर जाएंगे। पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह का कहना है कि राष्ट्रीय महासचिव राम माधव के सोमवार को श्रीनगर पहुंचने की संभावना है। हालांकि, अब तक उनका कार्यक्रम नहीं मिला है।
उम्मीद है कि पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार रियासत में जल्द बनेगी। रियासत के लोगों ने पूरे छह साल के लिए जनादेश दिया है। एजेंडा आफ अलायंस भी छह साल के लिए पीडीपी और भाजपा में हुआ है।