{"_id":"6335eb589d09101a0143f3dd","slug":"ramleela-reasi-news-jmu269125519","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान श्रीराम को वनवास जाता देख भावुक हुए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान श्रीराम को वनवास जाता देख भावुक हुए दर्शक
विज्ञापन
ramleela
रियासी। ओपन एयर थियेटर में जारी रामलीला में वीरवार को भगवान श्रीराम बनवास का मार्मिक दृश्य मंचित किया गया। भगवान को वन जाता देख दर्शक भावुक हो गए।
दर्शाया कि भगवान श्रीराम को अयोध्या का राजा बनाने की तैयारी चल रही हैं। इसी दौरान दासी मंथरा महारानी कैकेयी से मिलने महल में आती है। रानी कैकेयी श्रीराम के राजा बनने की खुशी में चहक रही है। दासी मंथरा इसी दौरान रानी से कहती है कि वह राजा दशरथ से अपने दो वर मांग लें। कैकेयी के पूछे जाने पर मंथरा बहकाती है कि सिंहासन पर पहला हक भरत का है। इसलिए भरत को राजपाठ और श्रीराम के लिए 14 वर्ष का बनवास मांगने को कहा। रानी दासी की बातों में आ जाती है। यह दृश्य देख दर्शक भावुक हो गए।
मंथरा की बातों में आकर रानी कैकेयी रंगमहल में बेसुध हो पड़ जाती है, और राजा दशरथ के आने पर सीधे मुंह बात तक नहीं करती। पूछने पर अपने दोनों वरों को मांगती है। दूसरे दृश्य में दिखाया कि श्रीराम लक्ष्मण, माता सीता सहित माता कौशल्या से वन जाने की अनुमति मांगने आते हैं। श्रीराम के वनवास जाने की बात सुनते ही राजा दशरथ बेसुध हो जाते हैं, और मरणासन पर आ जाते हैं। श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता वनवास चले जाते हैं। शुक्रवार को रामलीला में सूर्पनखा के साथ श्रीराम-लक्ष्मण संवाद और सीता हरण के दृश्य मंचित होंगे।