{"_id":"6324c2f0695af64b5f3708ff","slug":"ramleela-reasi-news-jmu2681269137","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला में पहली बार होगा भरत मिलाप व शबरी से भेंट का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला में पहली बार होगा भरत मिलाप व शबरी से भेंट का मंचन
विज्ञापन
क्ष्री दुर्गा नाटक मंडली के प्रधान संजीव खजुरिया।
- फोटो : REASI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। नवरात्र पर ओपन एयर थियेटर में होने वाली ऐतिहासिक रामलीला में इस वर्ष रामचरितमानस के कुछ नए दृश्यों को दिखाया जाएगा। इनमें श्रीराम, लक्ष्मण का शबरी मिलाप और भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने की विनती करते हुए भरत का दृश्य शामिल है। कलाकारों ने इन दृश्यों के लिए भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
कोरोना काल में दो वर्ष तक रियासी में रामलीला का मंचन तो हुआ था, लेकिन सिर्फ चंद दृश्य ही मंचित किए गए थे। लोगों का खिंचाव रामलीला की तरफ करने के लिए इस वर्ष पहली बार राम-शबरी मिलाप दृश्य का मंचन होगा। दृश्य को बेहतरीन तरीके से दिखाने के लिए कलाकार अभी से तैयारियों में जुट गए हैं। राम, लक्ष्मण तथा शबरी के मात्र तीन कलाकारों के बीच होने वाले इस दृश्य को लेकर सभी उत्साहित हैं।
वहीं, इस बार रामलीला में भरत तथा शत्रुघ्न रामलीला में होने वाली झांकी में ही नहीं, बल्कि दृश्यों में भी नजर आएंगे। श्री दुर्गा नाटक मंडली राम, सीता, लक्ष्मण के वनवास में जाने के बाद उन्हें वापस लाने के प्रयास का दृश्य भी दिखाएगी। दृश्य में भरत, शत्रुघ्न अपनी माताओं व परिवार के अन्य सदस्यों साथ उन्हें वापस लाने का विफल प्रयास करते हैं।
विज्ञापन
मंडली के प्रधान संजीव खजूरिया के अनुसार रामलीला को नया करने के प्रयास जारी हैं। पुराने मुख्य दृश्यों के साथ ही नए दृश्य दिखाकर आपसी स्नेह तथा प्रेमभाव को दर्शाने की पूरी कोशिश होगी। रामलीला में दो, तीन दृश्य और दिखाए जाने पर भी मंडली के अन्य सदस्यों के साथ विचार विमर्श किया जा रहा है। बीते वर्ष मंडली के कलाकारों ने अयोध्या में जाकर रामलीला के मुख्य दृश्य दिखाकर वाहवाही लूटी थी। इस वर्ष उनकी तमन्ना लेह लद्दाख के दुर्गम क्षेत्र में रामलीला करने की है।

ओपन एयर थियेटर रियासी की दिवारों को रंग रोगन करते हुए क्ष्रमिक।- फोटो : REASI