{"_id":"65f1895543516324e70c35c7","slug":"ramban-news-40-residential-houses-one-primary-school-suffer-cracks-in-ramban-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: रामबन में 40 आवासीय घर व एक प्राथमिक स्कूल में आई दरार, ग्रमीणों में असुरक्षा का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: रामबन में 40 आवासीय घर व एक प्राथमिक स्कूल में आई दरार, ग्रमीणों में असुरक्षा का माहौल
Wed, 13 Mar 2024 04:39 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 13 Mar 2024 04:39 PM IST
सार
रामबन के बनिहाल के वागेन हल्ला गांव में 40 आवासीय घर और एक प्राथमिक स्कूल में दरारें आने की खबर है। इससे ग्रामीणों में असुरक्षा का माहौल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला रामबन के बनिहाल के वागेन हल्ला गांव में 40 आवासीय घर और एक प्राथमिक स्कूल में दरारें आने की खबर है। इससे ग्रामीणों में असुरक्षा का माहौल है। नुकसान का पता लगाने के लिए डीसी ने गांव में टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का आरोप है कि चार लेन वाले राष्ट्रीय राजमार्ग की कटिंग के कारण उनके घरों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने सरकार से इस मामले को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के साथ उठाने और स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
उपायुक्त रामबन बसीर-उल-हक चौधरी ने कहा कि ग्रामीणों की सहायता के लिए एक टीम भेजी गई है। नुकसान की जांच के लिए तहसीलदार बनिहाल की देखरेख में एक विशेष टीम का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्कूल को बहाल किया जाएगा और कक्षा का काम जल्द ही शुरू होगा।
विज्ञापन