फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ramban girl's murder case solved, accused arrested from Telangana

साजिश: जम्मू से खरीदा चाकू, फिर दुष्कर्म के बाद प्रेमिका का काटा था गला, फरार प्रेमी तेलंगाना से गिरफ्तार

Fri, 13 Mar 2026 12:11 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, रामबन
अमर उजाला नेटवर्क, रामबन Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 13 Mar 2026 12:11 PM IST
सार

रामबन के गूल इलाके में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को तेलंगाना से गिरफ्तार कर लिया है, जिसने दुष्कर्म के बाद चाकू से गला काटकर हत्या करना कबूल किया है।

विज्ञापन
Ramban girl's murder case solved, accused arrested from Telangana
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गूल इलाके में हुई युवती की हत्या की गुत्थी को महज कुछ ही दिनों में सुलझा लिया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय अभियान चलाकर मुख्य आरोपी को तेलंगाना के संगारेड्डी जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने न केवल हत्या की बात स्वीकार की है बल्कि वारदात से पहले दुष्कर्म की बात भी कबूल की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं लेकिन वह कई वर्षों से युवती के साथ संबंध में था। उसने पहले प्रेमिका के परिवार से शादी करने की बात भी कही थी। हालांकि पिछले कुछ समय से आरोपी को प्रेमिका के व्यवहार पर शक होने लगा था, जिससे दोनों के बीच अविश्वास बढ़ गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने साजिशन जम्मू से चाकू खरीदा और एक मार्च को गूल पहुंचा। अगले दिन उसने रेकी की और फिर प्रेमिका को मंजिमकुंडा बुलाया, जहां बहस के बाद दुष्कर्म किया और फिर चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


मंजिमकुंडा के जंगल में मिला था गला कटा शवएसएसपी अरुण गुप्ता ने बताया कि तीन मार्च को पीड़ित भाई ने बहन के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी शाम मंजिमकुंडा के जंगल में युवती का गला कटा हुआ शव बरामद हुआ। शव की हालत और साक्ष्यों को देखते हुए तुरंत हत्या और दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 4 मार्च को घटनास्थल और आसपास के इलाके की तलाशी के दौरान पत्थरों के नीचे छिपाया गया खून से सना चाकू बरामद हुआ। चाकू को कार्यकारी मजिस्ट्रेट और गवाहों की मौजूदगी में जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


डिजिटल साक्ष्यों से खुला राजमामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल का गठन किया गया। कॉल डिटेल रिकॉर्ड और मोबाइल डेटा के विश्लेषण से पता चला कि युवती की लगातार बातचीत मोहम्मद अशरफ निवासी माहौर (रियासी) से हो रही थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था। ट्रैकिंग के जरिए पुलिस ने उसका पीछा किया और पाया कि वह दिल्ली होते हुए तेलंगाना भाग गया है। एक टीम तेलंगाना भेजी गई जहां स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी मोहम्मद अशरफ को दबोचा गया। ट्रांजिट रिमांड पर उसे गूल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारीएसएसपी अरुण गुप्ता और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुजीब-उल-रहमान के मार्गदर्शन में मामले को सुलझाने वाली एसआईटी का नेतृत्व एसडीपीओ गूल कुलदीप कुमार कर रहे थे। टीम में अभियोजन अधिकारी उत्तम विकास, एसएचओ समीर भट्ट और अन्य अधिकारी शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और एसआईटी मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ा रही है ताकि जल्द अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed