फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   ram madhav statement on kashmir violence

सख्त कदम से ही काबू होंगे कश्मीर के हालात: राम माधव

Sun, 11 Sep 2016 12:21 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Sun, 11 Sep 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
ram madhav statement on kashmir violence
भाजपा नेता राम माधव - फोटो : Demo Pic.
भाजपा नेता राम माधव ने जम्मू कश्मीर की अशांति पर काबू पाने के लिए शनिवार को कड़े कदम उठाने का समर्थन किया और कहा कि अलगाववादियों को आंदोलन की राह त्याग कर बातचीत का विकल्प चुनना चाहिए। 
विज्ञापन


पार्टी महासचिव ने यह भी कहा कि राज्य की पीडीपी-भाजपा सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी क्योंकि दोनों पार्टियां न्यूनतम साझा कार्यक्रम (सीपीएम) से बंधी हैं और उचित तरीके से हालात से निपट रही हैं।
विज्ञापन


इंडिया टीवी टुडे पर करण थापर को दिए इंटरव्यू में माधव ने कहा, ‘आरोप लगाया जाता है कि हालात पर हम प्रभावी ढंग से काबू पाने में नाकाम रहे। हमने कुछ चीजों में ढील दी है । लेकिन अब कड़े कदम उठाने और घाटी की जनता तथा देश की एकता के व्यापक हित में हालात पर काबू पाने का वक्त आ गया है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

'अलगाववादी हिंसा भड़काने में रखते हैं दिलचस्पी'

ram madhav statement on kashmir violence
राम माधव - फोटो : Amar Ujala
हुर्रियत के साथ बातचीत करने की देश के मुख्य दलों की मांग पर माधव ने कहा कि वे राज्य सरकार से बात करने के लिए स्वतंत्र हैं क्योंकि सीएमपी के मुताबिक राज्य सरकार अलगाववादियों सहित सभी पक्षकारों से बात कर सकती है। क्या गेंद अब हुर्रियत के पाले में चली गई है, इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘बहुत हद तक। उन्हें आंदोलनकारी राजनीति छोड़नी होगी। इससे उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा। मैं उन्हें बहुत स्पष्ट बताना चाहता हूं।’ 

माधव ने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के कुछ सदस्यों से अलगाववादियों के बात नहीं करने पर भी कड़ी प्रतिक्रिया जताई और कहा कि अलगाववादियों की नकारात्मक प्रतिक्रिया से लगता है कि वे सिर्फ हिंसा भड़काने में ही दिलचस्पी रखते हैं।

उन्होंने कहा कि ये अलगाववादी शांति में यकीन नहीं रखते और न ही बातचीत में उनकी दिलचस्पी है। वे हिंसा में विश्वास रखते हैं और बच्चों को मौत के मुंह में धकेलना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed