फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ram madhav statement on black money

राम माधव ने नोटबंदी को बताया ऐतिहासिक, कहा- 'राष्ट्र हित एनडीए के लिए सर्वोपरि'

Tue, 06 Dec 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 06 Dec 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
ram madhav statement on black money
ram madhav - फोटो : File Photo
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) राम माधव ने कहा है कि राष्ट्रहित एनडीए के लिए सर्वोपरि है। एनडीए का लक्ष्य सत्ता में रहते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि को स्थापित करना है।
विज्ञापन


जनता को सशक्त बनाना, लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना तथा रक्षा, विदेश मामलों, संचार सेक्टर तथा आर्थिक क्षेत्र में एनडीए सरकार ने बेहतरीन काम किया है। दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को पहुंचे राम माधव त्रिकुटा नगर स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र तथा राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यकताओं को और अधिक जागरूक होने की जरूरत है। मोदी सरकार ने पिछले ढाई साल में कई ऐसे कदम उठाए हैं जिससे पूरे विश्व में देश का नाम रोशन हुआ है। आम जनता तथा समाज के दबे कुचले लोगों के  उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'आतंकियों की फंडिंग रुकी'

ram madhav statement on black money
Ram MAdhav - फोटो : File Photo
उन्होंने कहा कि नोटबंदी के क्रांतिकारी फैसले से कालाधन, जाली नोट तथा हवाला कारोबार की कमर टूट गई है। इसके साथ ही ड्रग माफिया, आतंकवादियों तथा देशविरोधी गतिविधियों के लिए फंडिंग भी रुक गई है। यह सही है कि कुछ स्थानों पर लोगों को नोटबंदी के चलते दिक्कतें झेलनी पड़ी, लेकिन देश हित के लिए राष्ट्र की जनता कठोर फैसले भी सहने को तैयार रही।

यह ऐसा ऐतिहासिक फैसला था जिसके विषय में किसी भी पूर्ववर्ती सरकार ने हिम्मत नहीं जुटाई। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से और अधिक समय देने का आह्वान किया ताकि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकें। उन्होंने नोटबंदी के फायदे तथा केंद्र सरकार की योजनाओं के विषय में लोगों को जागरूक करने की की अपील की।

इसके साथ ही मोदी सरकार की छवि को बदनाम करने के लिए विपक्षी दलों के दुष्प्रचार को बेनकाब करने का भी आह्वान किया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अशोक कौल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed