ऐप के जरिए राम माधव की गोपनीय यात्रा हुई सार्वजनिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम माधव के कार्यालय की ओर से कहा गया था कि वह दिल्ली में हैं। इस बीच उमर ने ट्वीट कर एक चार्टर्ड विमान के श्रीनगर पहुंचने की जानकारी को आम कर दिया।
Unscheduled flight VTJSG just landed in Srinagar after normal operation hours. Something is cooking with the PDP-BJP government formation.
— Omar Abdullah (@abdullah_omar) February 17, 2016
'अब सब रडार पर है'
उमर ने बाद में कहा कि अब सब रडार पर हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि रियासत में सरकार गठन को लेकर बीजेपी और पीडीपी में कुछ तो चल रहा है।
सूत्रों के मुताबिक उमर को फ्लाइट ट्रैकर ऐप से एक चार्टर्ड प्लेन के श्रीनगर पहुंचने की जानकारी मिली थी। इस विमान का श्रीनगर पहुंचना पूर्व निर्धारित नहीं था।
उमर के ट्वीट के कुछ देर बार खबर आई कि राम माधव पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती से मिलने के लिए उनके घर पहुंच गए हैं। राम माधव ने महबूबा के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की।