फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ram madhav meets governor nn vohra to form government

राज्यपाल से मिले राममाधव, भाजपा की किरकिरी

Tue, 30 Dec 2014 01:51 PM IST
Updated Tue, 30 Dec 2014 01:51 PM IST
विज्ञापन
ram madhav meets governor nn vohra to form government

जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने को लेकर चल रहे गतिरोध के बीच भाजपा नेता राम माधव राज्यपाल एनएन वोहरा से मिले हैं। अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि राम माधव और राज्यपाल के बीच क्या बात हुई है।

विज्ञापन


इस बारे में जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जुगल किशोर से पूछा गया तो उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता राम माधव राज्यपाल से क्यों मिल रहे हैं, हो सकता है राज्यपाल से उनको कुछ निजी काम रहा हो।
विज्ञापन


जुगल किशोर के इस बयान के बाद से भाजपा की किरकिरी हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट करके इस बयान को 'ए बेड कॉमेडी' करार दिया है।

उमर के अनुसार, सभी जानते हैं भी भाजपा राज्य में सरकार बनाने के लिए बेकरार है और इसके लिए हर प्रयास कर रही है, इसी सिलसिले में राम माधव राज्यपाल से मिले है। लेकिन भाजपा इसे स्वीकार करने में इतना कतरा क्यों रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमर के अलावा ट्वीटर पर अन्य लोग भी जुगल किशोर के इस बयान का मजाक बना रहे हैं।

दो दिन बाद फिर मिलेंगे राज्यपाल से

ram madhav meets governor nn vohra to form government

माधव के साथ भाजपा अध्यक्ष जुगल किशोर भी राज्यपाल से मिले। राज्यपाल से मिलने के बाद जुगल ने कहा कि, एक जनवरी को राज्यपाल से मिलकर पार्टी अपना प्लान सौंपेगी। माधव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, हमें जम्मू कश्मीर में महत्वपूर्ण जनादेश मिला है।

हम सरकार में शामिल होंगे हमारे बिना सरकार बन पाना संभव नहीं है और इस बारे में बातचीत चल रही है। देखते हैं कि क्या होता है। हालांकि उन्होंने यह खुलासा नहीं किया कि बातचीत किसके साथ चल रही है। बता दें कि कल यानी 31 दिंसबर को पीडीपी अध्‍यक्ष महबूबा मुफ्ती राज्यपाल से मिलने जा रही हैं।

इस बीच भाजपा नेता अरुण जेटली ने पीडीपी के सीएम उम्मीदवार मुफ्ती मोहम्मद सईद से फोन पर बात की है। बता दें कि सईद चुनावी नतीजे आने के बाद से किसी सार्वजनिक मंच पर दिखाई नहीं द‌िए हैं। बता जा रहा है कि वह अपने आवास से बाहर नहीं आ रहे हैं। भाजपा और पीडीपी दोनों ही पार्टियां सीएम पद के लिए अड़ी हुई है जिस कारण सरकार बनने में देरी हो रही है।

महागठबंधन संभव, मजबूरी नहीं भाजपा

ram madhav meets governor nn vohra to form government

जम्मू कश्मीर में सरकार गठन को लेकर बने असमंजस के बीच पीडीपी ने संकेत दिए हैं कि भाजपा के साथ गठबंधन उनकी मजबूरी कतई नहीं है।

राज्य में एक स्‍थाई सरकार के लिए नेकां और कांग्रेस के साथ गठबंधन का विकल्प अभा खुला है। पार्टी प्रवक्ता नईम अख्तर के अनुसार, पीडीपी नेकां और कांग्रेस के बीच एक महागठबंधन का विकल्प भी हो सकता है।

नईम का कहना है कि राज्य में एक स्‍थ‌िर सरकार के लिए इस मुद्दे पर भी विचार किया जा रहा है। बता दें कि इस विकल्प का श‌िगुफा कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद ने छोड़ा था जिस पर पीडीपी विचार कर रही है।

बता दें कि पीडीपी के पास 28, भाजपा के पास 25, कांग्रेस के पास 15, नेकां के पास 12 और निर्दलियों के पास सात सीटें है। ऐसे में पीडीपी भाजपा को किनारे करके अन्य सभी लोगों को मिलाकर एक स्‍थाई सरकार बना सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed