फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ram madhav meet party mla in jammu

राम माधव ने पार्टी विधायकों की राय जानी

Wed, 13 Jan 2016 12:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 13 Jan 2016 12:15 PM IST
विज्ञापन
ram madhav meet party mla in jammu

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव के मंगलवार की शाम अचानक जम्मू पहुंचने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई। पूर्व डिप्टी सीएम डा. निर्मल कुमार सिंह के आवास पर उन्होंने प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना की मौजूदगी में विधायकों के साथ बैठक कर सरकार गठन के विषय में रायशुमारी की।

विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट संकेत दिया कि इस बैठक के बाद सरकार गठन की दिशा में औपचारिक पहल भी शुरू हो जाएगी। फिलहाल पीडीपी के कदम का इंतजार है। अभी पीडीपी को विधायक दल की बैठक कर महबूबा मुफ्ती को विधायक दल का नेता चुना जाना है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि बैठक में राम माधव ने सभी विधायकों की राय जानी। सबकी राय यही थी कि जल्द से जल्द चुनी हुई लोकतांत्रिक सरकार बननी चाहिए ताकि रियासत से अनिश्चितता के बादल छंट सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही पीएम की ओर से घोषित 80 हजार करोड़ रुपये के पैकेज का भी सदुपयोग किया जाना चाहिए। कुछ विधायकों का कहना था कि सरकार बनाने के साथ ही पीडीपी से हर मुद्दे पर बात कर लेनी चाहिए। जैसे मंत्रिमंडल में सहयोगियों की संख्या पीडीपी के बराबर ही होनी चाहिए।


कुछ महत्वपूर्ण विभाग भाजपा के खाते में भी आने चाहिए। हालांकि, राम माधव ने इस मुद्दे पर कुछ स्पष्ट राय नहीं रखी। बैठक के बाद अविनाश राय खन्ना ने बताया कि पार्टी को पीडीपी विधायक दल का नेता चुने जाने का इंतजार है ताकि अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed