फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rally on Ambedkar Jayanti in Jammu

भारत रत्न: जय भीम और जय भारत से गूंजा मंदिरों का शहर, डॉ. आंबेडकर की जयंती पर निकाली बाइक रैली

Mon, 11 Apr 2022 03:24 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 11 Apr 2022 03:24 AM IST
सार

रैली सुबह ग्यारह बजे सतवारी चौक से शुरू हुई और बिक्रम चौक, डोगरा चौक, ज्यूल चौक, प्रेम नगर, गुज्जर नगर और यूनिवर्सिटी रोड से होते हुए आंबेडकर चौक में संपन्न हुई। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को आंडेबकर जयंती की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
Rally on Ambedkar Jayanti in Jammu
Rally on Ambedkar Jayanti in Jammu - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आधुनिक भारत के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 131 जंयती के उपलक्ष्य पर रविवार को शहर में बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान जय भीम और जय भारत के जयघोष से शहर गूंज उठा। नीले झंडों और तिरंगे के साथ बाइक रैली सतवारी चौक से शुरू हुई, जो विभिन्न चौक और बाजारों से होते हुए रेलवे रोड स्थित डॉ. आंबेडकर चौक तक संपन्न हुई।

विज्ञापन


बाइक रैली में हजारों लोगों ने भाग लेकर बाबा साहिब के बताए मार्ग पर चलने का प्रण लिया। डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती सेलिब्रेशन कमेटी (बीएजेसीसी) की ओर से बाइक रैली का आयोजन किया गया था। इसमें लोग नीले रंग की पगड़ी पहन कर पहुंचे थे, जो रैली के दौरान भंगड़ा डालते नजर आए।
विज्ञापन


रैली सुबह ग्यारह बजे सतवारी चौक से शुरू हुई और बिक्रम चौक, डोगरा चौक, ज्यूल चौक, प्रेम नगर, गुज्जर नगर और यूनिवर्सिटी रोड से होते हुए आंबेडकर चौक में संपन्न हुई। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को आंडेबकर जयंती की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएजेसीसी के सदस्य विजय कुंडल ने कहा कि बाबा साहेब ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है। पिछड़े व वंचित लोगों को अधिकार दिलाने के लिए उनका संघर्ष युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। लोगों को अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देनी चाहिए, ताकि वह समाज और देश के विकास में योगदान दे सकें।


रैली का उद्देश्य बाबा साहेब की सोच को जन-जन तक पहुंचना है। इस दौरान पार्षद और कमेटी के सदस्य शाम लाल भसीन ने कहा कि देश को संविधान देने वाले डॉ. बाबा साहेब की जयंती 14 अप्रैल को आंबेडकर चौक में मनाई जाएगी। इसमें मेले का आयोजन होने के साथ ही शाम को केक भी काटा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed