फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rally

अनुच्छेद 370 व 35ए का लौटना अब असंभव- चुग

विज्ञापन
rally
डोडा..भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग नए बस स्टैंड डोडा में विशाल जनसभा को संबोधित करते - फोटो : UDHAMPUR
डोडा। भाजपा की जिला इकाई ने शुक्रवार को बस अड्डे पर एक विशाल रैली का आयोजन किया। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं जम्मू कश्मीर प्रभारी तरुण चुग, प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना, डोडा के पूर्व विधायक एवं उप प्रधान शक्ति राज परिहार, देवेंद्र राणा, किश्तवाड़ से पूर्व विधायक सुनील शर्मा, दिलीप परिहार, आदि ने जनता का अभिवादन किया।
विज्ञापन

रैली में हजारों लोगों ने भाग लिया। रैली के बाद डोडा बस अड्डे पर नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि जो झूठे सपने दिखाकर नेशनल कान्फ्रेंस एवं पीडीपी के नेता जनता को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं, वह संभव नहीं है। अनुच्छेद 370 और 35ए का लौटना अब असंभव है। जनता अब जान चुकी है कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो जनता के हितों के लिए कार्य करती है। जात पात की राजनीति भाजपा नहीं करती।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से जो भी नीतियां जनता के लिए बनाई जाती हैं, वह बिना भेदभाव के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। उसमें यह नहीं देखा जाता कि कौन हिंदू है, कौन मुस्लिम है? इस अवसर पर कांग्रेस एवं नेकां के कई नेताओं ने भाजपा का दामन थामा, जिनका पार्टी के नेताओं ने हार पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि आने वाले चुनाव में सभी लोग झूठे लोगों से सावधान रहें और एकजुट होकर भाजपा का साथ दें, ताकि विकास की जो बयार चल पड़ी है, वह आगे भी इसी तरह चलती रहे। वहीं, भाजपा नेता देवेंद्र राणा ने कहा कि उन्होंने 25 से 27 वर्षों तक नेकां के लिए दिन रात काम किया, लेकिन उन्होंने जब भी जम्मू और कश्मीर में समान अधिकार की बात की तो उसे टाल दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed