{"_id":"64ffe93bed3ed7008a0357d7","slug":"rakshamantri-rajnath-singh-jammu-visit-today-defense-minister-will-inaugurate-devak-bridge-and-others-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajnath Singh Jammu Visit: रक्षामंत्री आज करेंगे देवक पुल का उद्घाटन, राजपुरा-रामगढ़ मार्ग पर यात्रा से बचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajnath Singh Jammu Visit: रक्षामंत्री आज करेंगे देवक पुल का उद्घाटन, राजपुरा-रामगढ़ मार्ग पर यात्रा से बचें
Tue, 12 Sep 2023 09:59 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 12 Sep 2023 09:59 AM IST
सार
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को सांबा जिले के रामगढ़ के कौलपुर में देवक नदी पर बने पुल का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम के चलते राजपुरा से रामगढ़-विजयपुर की ओर जाने वाला मार्ग बंद रहेगा।
विज्ञापन
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जम्मू संभाग के साथ लगते सांबा जिले के रामगढ़ के कौलपुर में देवक नदी पर बने पुल का उद्घाटन करने के लिए केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को पहुंच रहे हैं। उनके कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर लीं गई हैं।कार्यक्रम स्थल को सजाने के लिए कलकत्ता से 10 क्विंटल गेंदे के फूल मंगाए गए हैं। कारीगर इनकी मालाएं बनाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम के चलते राजपुरा से रामगढ़-विजयपुर की ओर जाने वाला मार्ग बंद रहेगा। लोगों को सलाह दी गई है कि मंगलवार को इस मार्ग पर न निकलें। बीआरओ के मुख्य अभियंता बिग्रेडियर तेजपाल सिंह ने अपने अधिकारियों के साथ सोमवार को पुल पर कार्यक्रम की रिहर्सल की। उन्होंने पंडित को भी मौके पर बुलाया। सजीव रिहर्सल के लिए करीब एक दर्जन नारियल भी लाए गए। मौके पर पंडित ने मंत्रोच्चार किए। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसएसपी सिक्युरिटी, वायुसेना के अधिकारियों ने भी हेलीपैड स्थल का दौरा किया।
विज्ञापन
यातायात परिवर्तन के चलते सांबा से होकर हाईवे पहुंच पाएंगे लोग
रक्षामंत्री के आगमन पर मंगलवार को राजपुरा से रामगढ़-विजयपुर की ओर जाने वाला मार्ग बंद रहेगा। यहां से वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकेगी। क्योंकि, उक्त मार्ग पर देवक पुल का रक्षामंत्री उद्घाटन करेंगे। जिले के पंगदौर में सोमवार को यातायात पुलिस कर्मी आम लोगों को जागरूक कर रहे थे कि वह मंगलवार को इस मार्ग के बदले सांबा से होकर हाईवे पर पहुंचें। सनद रहे कि तरनाह नाले पर बना पुल क्षतिग्रस्त होने पर कठुआ से जम्मू की ओर जाने वाले वाहन राजपुरा, पंगदौर से होते हुए देवक पुल से सीधे विजयपुर पहुंच जाते हैं। ऐसे में आज भी छोटे वाहन इसी मार्ग से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
सीमावर्ती लोगों और सेना के लिए ज्यादा उपयुक्त होगा मार्ग
देवक नदी पर बने पुल की लागत 3306.83 लाख रुपये है। इसकी लंबाई 422.900 मीटर है। पुल कर निर्माण कार्य 26 नवंबर 2020 को शुरू हुआ और 20 जून 2023 को पूरा किया गया। ग्रेफ विभाग ने 2 वर्ष 7 माह में पुल को तैयार किया गया है। इस पुल से राजपुरा को बिश्नाह से जोडा गया है। यह वैकल्पिक मार्ग भी है, जिससे सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को आने-जाने की सुविधा रहेगी।
वहीं, सेना के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में पहुंचने का मार्ग आसान होगा। भारत-पाकिस्तान सीमा से तीन किमी दूरी पर बने इस पुल से सीमावर्ती क्षेत्रों के आम लोग काफी खुश हैं। सीमावर्ती क्षेत्र फूलपुर में बसंतर दरिया पर बने पुल का उद्घाटन भी 20 जुलाई 2019 को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया था। तब सांसद जुगल किशोर शर्मा व चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल विपिन रावत भी उनके साथ थे।