{"_id":"6a90a278bc10abc64709dc9a","slug":"raksha-bandhan-becomes-a-celebration-of-patriotism-at-the-border-rakhis-tied-to-soldiers-samba-news-c-289-1-sjam1009-114339-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सरहद पर देशभक्ति का संगम बना रक्षाबंधन पर्व, सैनिकों बांधी राखियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सरहद पर देशभक्ति का संगम बना रक्षाबंधन पर्व, सैनिकों बांधी राखियां
विज्ञापन
- नारी शक्ति संगठन, जम्मू और कश्मीर की बहनों ने वीर जवानों की कलाई पर बांधी राखी
- राखी की डोर, देश के वीरों के नाम, जम्मू के आरएस पुरा में संगठन का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू/आरएस पुरा। सरहद पर रक्षाबंधन का पर्व देशभक्ति का संगम बना। नारी शक्ति संगठन, जम्मू और कश्मीर की बहनों ने सरहद पर देश की रक्षा में तैनात वीर जवानों की कलाई पर बांधी राखी।
जम्मू के आरएस पुरा में हुए इस कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन की अध्यक्ष ममता सिंह ने किया। उनके साथ डॉ. शालनी राणा, डॉ. विजय लक्ष्मी, अक्षी, वनीता शर्मा और संगठन की अन्य बहनें मौजूद रहीं। हॉल की दीवार पर लिखा था, नारी ही सफल समाज की पथ प्रदर्शक है जो आज के दिन को और भी सार्थक बना रहा था।
संगठन की वरिष्ठ सदस्यों ने जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री के जवानों की कलाई पर राखी बांधी। माथे पर तिलक लगाया और मुंह मीठा कराया। अपने परिवार से दूर तैनात जवानों की आंखों में इस स्नेह को पाकर एक अलग ही भावुकता थी। बहनों ने जवानों को उपहार भेंट किए और जवानों ने भी सभी बहनों को रक्षा का वचन दिया।
विज्ञापन
अंत में सभी ने एक साथ भारत माता की जय के नारे लगाए। इस मौके पर ममता सिंह ने कहा, हमारे जवान अपनी बहनों से दूर रहकर हमारी रक्षा करते हैं। आज हम सब उनकी बहनें बनकर उन्हें यह एहसास दिलाने आई हैं कि पूरा देश उनका परिवार है।
सरहद पर जवानों को राखी बांधने आई शानवी ने कहा कि देश की रक्षा कर रहे जवान अपने घरों से हजारों मील की दूरी पर होने पर वह वह ग्लोबल ग्रीन पीस एनवायरमेंट संस्थान के माध्यम से बॉर्डर पर बहन भाई के अटूट रक्षाबंधन पर्व पर आए हैं। पलक डोगरा ने कहा कि वह पहली बार सरहद पर आई हैं और यहां पर इतनी गर्मी में भी देश के वीर जवान अपना फर्ज निभा रहे हैं।
ग्लोबल ग्रीन पीस एनवायरमेंट संस्थान के संस्थापक दवेन्द्र चौधरी ने कहा कि पिछले कई वर्षो से रक्षाबंधन के पाव पर्व पर बेटिया खुद अपने घरा में राखिया बनाकर यहा लाती हैं और सरहद पर तैनात जवानों को राखिया बांधने के साथ मुंह मीठा करवा उनकी लंबी आयु के लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
जवानों की कलाई पर सजा बहनों का प्यार, छात्राओं ने बांधे रक्षासूत्र
परगवाल। सीमा क्षेत्र के हायर सेकेंडरी स्कूल में वीरवार को स्कूली छात्राओं ने सेना की परगवाल बटालियन के जवानों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। प्रिसिपल रोशन लाल, की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में स्कूली छात्राएं अध्यापिकाएं और सेना के जवान मौजूद थे। इस मौके पर स्कूली छात्राओं ने जवानों के हाथ की कलाई पर रक्षा का धागा बांधकर मुंह मीठा कराया। उन्होंने कहा जब तक प्राण हैं, देश की रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर कर देंगे। लेकिन दुश्मन का पैर भारत मां की धरती पर नहीं पड़ने देंगे। भारत मां के ये सपूत मातृ शक्ति और आप सभी देशवासियों की सरहद से रक्षा का वचन देते हैं। स्कूल प्रशासन ने बताया की देश की सुरक्षा में तैनात जवान राखी बंधवाने के लिए अपनी बहनों तक नहीं पहुंच पाते हैं। इसलिए हम सब का दायित्व बनता है की खुशी गम के मौके पर हम उनके साथ हर त्योहार मनाएं।
कैप्शन 1प
परगवाल में स्कूली छात्राएं जवानों को राखी बांधते हुये।
-- -- -- -- -- -- -
स्कूली बच्चों ने बीएसएफ जवानों को बांधी राखियां
सांबा। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सांबा जिले में स्कूली बच्चों ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें भाई-बहन के अटूट रिश्ते का एहसास कराया। इस भावनात्मक कार्यक्रम में जवानों ने भी बच्चियों को स्नेहपूर्वक उपहार भेंट किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर बीएसएफ के जवानों ने कहा कि स्थानीय महिलाओं और स्कूली बच्चियों द्वारा राखी बांधने से उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे वे अपने घर पर अपने परिवार के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मना रहे हों। उन्होंने कहा कि हर वर्ष ड्यूटी के कारण वे अपने घरों और बहनों से दूर सरहदों पर तैनात रहते हैं, लेकिन स्थानीय लोगों का यह स्नेह उनके उत्साह और मनोबल को बढ़ाता है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने जवानों को शुभकामनाएं दीं, जबकि जवानों ने देश की सुरक्षा के प्रति अपने संकल्प को दोहराते हुए सभी नागरिकों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। पूरा माहौल भाईचारे, देशभक्ति और आपसी स्नेह की भावना से ओत-प्रोत रहा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सीमा पर तैनात सेना के जवानों के साथ मनाया रक्षाबंधन
ज्यौड़ियां। पीओजेके विस्थापित सेवा समिति ने वीरवार को बॉर्डर क्षेत्र में तैनात भारतीय सेना के जवानों के साथ रक्षाबंधन उत्साह से मनाया। इस अवसर पर समिति की महिलाओं और बहनों ने सीमा पर देश की रक्षा में तैनात सेना के जवानों की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बहनों ने जवानों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और सुरक्षित जीवन की कामना की। वहीं, सेना के जवानों ने भी बहनों का आशीर्वाद लिया और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। पीओजेके विस्थापित सेवा समिति के सदस्यों ने कहा कि सेना के जवान अपने परिवारों से दूर रहकर देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। ऐसे में उनके साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाना हमारे लिए गर्व और सम्मान की बात है।
-- -- -- -- -- -- -- --
नन्हे-मुन्नों ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर बांधा स्नेह का धागा
बिश्नाह। वॉव किड्स प्रीस्कूल बिश्नाह के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने वीरवार को पुलिस स्टेशन बिश्नाह पहुंचकर पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के साथ रक्षाबंधन का पर्व उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया। थाना प्रभारी दीपक ठाकुर सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कलाई पर राखी बांधी। कार्यक्रम में ब्रांच हेड रवि दुबे, कोऑर्डिनेटर डॉ. ईशा बाली, स्कूल स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। रक्षाबंधन के इस अवसर पर बच्चों द्वारा पुलिसकर्मियों की कलाई पर बांधी गई राखियों ने सुरक्षा में जुटे जवानों के प्रति समाज के सम्मान और कृतज्ञता की सुंदर मिसाल पेश की।
-- -- -- -- -- -- -- --
बच्चों ने हाथ से बनाई राखियां शिक्षकों को बांधी
विजयपुर। गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में रक्षाबंधन पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने अपने हाथों से सुंदर एवं आकर्षक राखियां बनाकर विद्यालय में प्रस्तुत कीं। बच्चों की रचनात्मकता और उत्साह ने पूरे विद्यालय के वातावरण को खुशनुमा बना दिया। प्रिंसिपल शमीम नाज़की ने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई सुंदर राखियों के माध्यम से विद्यालय के पुरुष शिक्षकों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षा बंधन का पर्व मनाया। पुरुष शिक्षकों ने भी इस पर्व की गरिमा को बनाए रखते हुए प्रिंसिपल मैम को आशीर्वाद एवं उपहार भेंट कर उनके प्रति सम्मान और स्नेह की भावना व्यक्त की।