{"_id":"f96d3150f6f32b764e32d5cbdeec3bf2","slug":"rakhi-festival-at-border-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवानों को राखी बांध सलामती के लिए मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवानों को राखी बांध सलामती के लिए मांगी दुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 10 Aug 2014 10:53 AM IST
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान सीमा पर जाकर क्षेत्र की युवतियों ने सरहद की रक्षा कर रहे जवानों और सैन्य अधिकारियों के कलाइयों पर राखियां बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना की।
विज्ञापन
भाई और बहन के प्यार के प्रतीक रक्षाबंधन के पर्व पर राष्ट्रीय कावेरी संस्था की ओर से यह आयोजन किया गया। रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार के उपलक्ष्य में शुक्रवार को बहनों ने देश की रक्षा कर रहे सेना के जवानों की कलाई पर राखी बांधी कर उनका मुंह मीठा करवाया और उनकी लंबी उम्र के लिए दुआ की।
विज्ञापन
जवानों को राखी बांधने पहुंचीं मानवी शर्मा, सोनिया, सपना, जानवी, मानिया मेहरा, नीतू आदि ने बताया कि सीमा पर तैनात जवान अपने घरों से हजारों मील दूर सीमा पर तैनात हैं।
विज्ञापन
उनकी वजह से ही देशवासियों की दुश्मनों से रक्षा होती है। इसलिए उनकी कलाई पर राखी बांधकर हमने जवानों की लंबी आयु के लिए भगवान से प्रार्थना की है।
सीमा पर तैनात जवानों दीपक, मयंक, राजेश्वर सिंह, विपिन बरुया, अनिल उपाध्याय ने बताया कि यहां आई बहनों ने उनकी कलाई पर राखियां बांधकर अपना स्नेह, प्यार और आर्शीवाद दिया है।
ऐसा लग रहा था जैसे हम अपने घर पर अपनी बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने कर्तव्य को अंतिम सांस तक निभाते रहेंगे।