J&K: राजोरी मुठभेड़ में दूसरा आतंकी भी ढेर, जवान रवि कुमार शहीद, गोली लगने से लैब्राडोर डॉग केंट की गई जान
राजोरी जिले के नरला इलाके में हुई मुठभेड़ में दूसरा आतंकी भी ढेर हो गया है। वहीं, दूसरी तरफ सेना का एक जवान शहीद हो गया है। इसके अलावा एक पुलिस एसपीओ सहित तीन घायल हुए हैं। एनकाउंटर में भारतीय सेना के कुत्ते केंट, 21 आर्मी डॉग यूनिट की छह वर्षीय मादा लैब्राडोर की भी जान चली गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के राजोरी जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में बुधवार को दूसरे आतंकी को भी मार गिराया गया है। एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह ने बताया है कि दूसरे आतंकी को बुधवार को ढेर कर दिया गया है। मंगलवार शाम को शुरू हुई मुठभेड़ में एक आतंकी को मारा गया था। इसके बाद देर रात को गोलीबारी रुक गई थी। बुधवार सुबह एक बार फिर ऑपरेशन शुरू हुआ, जिसमें सुरक्षाबलों को सफलता मिली है। हालांकि, मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हुआ है। इसके अलावा एक पुलिस एसपीओ सहित तीन घायल हुए हैं। आतंकियों के पास से दो एके 47 राइफल, सात मैगजीन व अन्य सामान बरामद किया गया है।
एनकाउंटर में भारतीय सेना के कुत्ते केंट, 21 आर्मी डॉग यूनिट की छह वर्षीय मादा लैब्राडोर ने राजोरी मुठभेड़ ऑपरेशन के दौरान अपने हैंडलर की रक्षा करते हुए अपनी जान दे दी। केंट भाग रहे आतंकवादियों की तलाश में सैनिकों की एक टुकड़ी का नेतृत्व कर रही थी। यह भारी गोलीबारी की चपेट में आ गई।
#rajouriencounter Updates
The second terrorist gunned down in ensuing encounter in Narla area of #Rajouri district .विज्ञापन विज्ञापन— ADGP Jammu (@igpjmu) September 13, 2023
शहीद हुए सेना के जवान की पहचान 63 आरआर के राइफलमैन रवि कुमार के रूप में हुई है। वह जम्मू संभाग के जिला किश्तवाड़ के रहने वाले थे। आज शाम सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में होगा। वहीं, तीन अन्य घायल सुरक्षा कर्मियों की पहचान सब इंस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ (एसपीओ) के रूप में की गई है। कांस्टेबल मोहम्मद रफीक और कांस्टेबल मोहम्मद इकबाल भी घायल हुए हैं। मारे गए आतंकी के पाकिस्तान का होने का शक है।
मंगलवार को यह मुठभेड़ शुरू हुई। जवानों ने इलाके में तलाशी अभियान चला रखा है। जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले के एक दूरदराज के नारला गांव में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। जम्मू जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि शुरुआती गोलाबारी मे सेना का एक जवान घायल हुआ था। बाद में उसने दम तोड़ दिया था।
ये भी पढ़ें- राजोरी मुठभेड़: सेना के जवान रवि कुमार आतंकी से लोहा लेते शहीद, आज किश्तवाड़ में होगा अंतिम संस्कार