Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rajouri Encounter: Arrested helping terrorists forest, Rajouri military school and hostel closed till 25

Rajouri Encounter: जंगल में आतंकियों को मदद पहुंचाने वाला गिरफ्तार, राजोरी के सैन्य स्कूल और हॉस्टल 25 तक बंद

Mon, 08 May 2023 10:03 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 08 May 2023 10:03 PM IST
सार

राजोरी के केसरी हिल इलाके में पांच जवानों को शहीद करने वाले आतंकियों के मददगार को सुरक्षाबलों ने पकड़ लिया है। उसके विशेष ठिकाने में ले जाकर पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
Rajouri Encounter: Arrested helping terrorists forest, Rajouri military school and hostel closed till 25
राजोरी में आतंकियों की तलाश करते सुरक्षाबल - फोटो : संवाद

विस्तार

राजोरी के केसरी हिल इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की मदद करने के आरोप में एक मददगार को सोमवार को हिरासत में लिया है। आरोप है कि उसने केसरी हिल में हुए हमले में शामिल आतंकियों को न सिर्फ अपने घर पर पनाह दी, बल्कि उन्हें खाने के साथ अन्य सभी प्रकार की मदद भी उपलब्ध कराई।

विज्ञापन


आतंकियों ने मददगार के मोबाइल से अपने सूत्रों से संपर्क भी साधा था। विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ में जुटी हैं। अब तक करीब 18 लोगों से पूछताछ की गई है। इनमें से कई को छोड़ दिया गया है। इसी बीच एहतियाती कदम उठाते हुए राजोरी के दो सैन्य स्कूलों और हॉस्टलों को 25 मई तक बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
उधर, पुंछ के भाटादूड़िया और राजोरी के केसरी हिल के हमले में शामिल आतंकियों के तार ढांगरी नरसंहार से जुड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि केसरी हिल में जिस आतंकी को मारा गया है वह नरसंहार में शामिल था। ऐसे में यह माना जा रहा है कि शेष आतंकी वही हैं, जिन्होंने नरसंहार को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही आतंकी अन्य वारदातों में भी शामिल रहे हैं। बता दें कि मारे गए आतंकी के शव को देख कर ढांगरी की एक महिला और बच्ची बताया कि यह वही है, जो उनके घर खाना खाने के लिए रुका था। जानकारी के अनुसार राजोरी-पुंछ के जंगलों में आठ से दस आतंकी मौजूद हैं।

यही आतंकी बार-बार वारदातों को अंजाम दे कर माहौल को खराब करने सहित सुरक्षाबलों व लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। आतंकियों ने अपने पांव इस कदर जमा लिए हैं कि वह कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं, जबकि 18 माह में सिर्फ एक को ही ढेर किया जा सका है। अन्य आतंकियों की अभी तक कोई सूचना नहीं है।

फिर ढांगरी दोहराने की फिराक में

सूत्रों का कहना है कि राजोरी-पुंछ में मौजूद आतंकी फिर से ढांगरी नरसंहार की भांति वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। वह लगातार साजिश रच रहे हैं। यदि यह आतंकी नहीं मारे गए या फिर इनका पता नहीं चला तो बड़ा नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed