फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rajouri: Drone carrying ammunition and cash shot down in Rajouri near LoC

Drone in Rajouri: आतंकी साजिश विफल... सुरक्षाबलों ने LoC के पास मार गिराया ड्रोन, हथियार और नकदी बरामद

Thu, 13 Apr 2023 11:27 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 13 Apr 2023 11:27 AM IST
सार

राजोरी में नियंत्रण रेखा के पास बैरीपट्टन इलाके में सुरक्षाबलों ने सीमा पार से आए ड्रोन को मार गिराया है। ड्रोन अपने साथ सीलबंद पैकेट में हथियार और नकदी लेकर पहुंचा था।

विज्ञापन
Rajouri: Drone carrying ammunition and cash shot down in Rajouri near LoC
Rajouri Drone Found - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला राजोरी में सुरक्षाबलों ने आतंकी साजिश को विफल किया है। राजोरी में नियंत्रण रेखा के पास बैरीपट्टन इलाके में सुरक्षाबलों ने सीमा पार से आए ड्रोन को मार गिराया है। ड्रोन अपने साथ सीलबंद पैकेट में हथियार और नकदी लेकर पहुंचा था। इससे पहले कि यह खेप तस्करों तक पहुंचती, सुरक्षाबलों ने आतंकी मंसूबों को नाकाम कर दिया।

विज्ञापन


सेना ने एक बयान में कहा कि 12-13 अप्रैल की रात को राजोरी के बेरी पट्टन इलाके में नियंत्रण रेखा पर हवाई वस्तुओं की एक संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी, जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया। कार्रवाई के दौरान ड्रोन को मार गिराया गया है। ड्रोन से पांच लोडेड एके मैगजीन, कुछ कैश और एक सीलबंद पैकेट बरामद किया गया है। सेना ने बताया कि संबंधित इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन


हाल ही में सांबा में ड्रोन से गिराए गए थे हथियार

इससे पहले चार अप्रैल को सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा से दस किलोमीटर अंदर ड्रोन से गिराए गए हथियारों का जखीरा बरामद किया गया था। इसमें हथियारों को एक पैकेट में रखा गया था। पैकेट में तीन पिस्तौल, चार चीन में बने ग्रेनेड व 48 कारतूस शामिल थे। वहीं, 24 नवंबर 2022 को पाकिस्तानी ड्रोन ने छन्नी मन्हासा इलाके में इसी तरह एक पार्सल गिराया था, जिसमें दो पिस्तौल, पांच लाख की नकदी (भारतीय मुद्रा) और आईईडी बरामद हुई थी। पाकिस्तान में बैठे आतंकी अब ड्रोन के जरिये प्रदेश में हथियारों, नकदी और नशे की खेप भेजने के प्रयास में रहते हैं, जिसे समय-समय पर सुरक्षाबलों द्वारा विफल किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Jammu: पाकिस्तान ने आरएस पुरा सेक्टर में गोलियां बरसाकर तोड़ा संघर्ष विराम, बीएसएफ ने की जवाबी कार्रवाई

ये भी पढ़ें- श्रीनगर: ओजीडब्ल्यू मामले में NIA की विशेष अदालत ने पाक आतंकी समेत चार के खिलाफ तय किए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed