फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rajori student injured in Dhaka India airlifted and admitted to AIIMS father expressed gratitude to PM

Delhi: राजोरी का छात्र ढाका में हुआ घायल, भारत सरकार ने एयरलिफ्ट कर एम्स में कराया भर्ती, पिता ने पीएम का जताया आभार

Mon, 13 Jun 2022 07:29 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, जम्मू
पीटीआई, जम्मू Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 13 Jun 2022 07:29 PM IST
सार

राजौरी निवासी शोएब लोन ढाका स्थित बरिंद मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस का अंतिम वर्ष का छात्र है। तीन जून को शोएब व उसके कॉलेज के दो और दोस्त एक सड़क हादसे के शिकार हो गए थे, जिनमें से एक की मौत हो गई थी जबकि शोएब समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

विज्ञापन
Rajori student injured in Dhaka India airlifted and admitted to AIIMS father expressed gratitude to PM
छात्र के पिता और छात्र - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी निवासी एक एमबीबीएस छात्र को विशेष इलाज के लिए बांग्लादेश के ढाका के एक अस्पताल से एयरलिफ्ट कराकर दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया है। यह जानकारी देते हुए भाजपा नेता रविंद्र रैना ने बताया कि ढाका में एक सड़क दुर्घटना में छात्र बुरी तरह घायल हो गया था।

विज्ञापन


राजौरी निवासी शोएब लोन ढाका स्थित बरिंद मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस का अंतिम वर्ष का छात्र है। तीन जून को शोएब व उसके कॉलेज के दो और दोस्त एक सड़क हादसे के शिकार हो गए थे, जिनमें से एक की मौत हो गई थी जबकि शोएब समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन


रविंद्र रैना ने बताया कि राजौरी यात्रा के दौरान उन्होंने शोएब के परिजनों से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा, ''छात्र के बारे में जानकारी मिलते ही मैंने पीएमओ से मदद मांगी। छात्र कोमा में है। उसके परिजन मदद चाहते हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन


रैना ने बताया, ''प्रधानमंत्री के दखल पर एमबीबीएस छात्र शोएब लोन को ढाका से एयर एम्बुलेंस से लाकर नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती करा दिया गया। सरकार उसकी हर मदद करेगी।''

उन्होंने कहा कि पीएमओ ने जानकारी मांगी और प्रधानमंत्री ने खुद बांग्लादेश में भारतीय राजदूत से बात कर छात्र के परिजनों की हर संभव मदद करने के लिए कहा। इसके बाद राजदूत ने ढाका स्थित एवर केयर हॉस्पिटल में भर्ती छात्र से मुलाकात की और राजौरी स्थित उसके परिजनों से संपर्क किया।


रैना ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने के लिए पीएम मोदी का आभार जताया। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर सरकार में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शोएब के पिता ने कहा कि लोगों से सहयोग लेकर 10 लाख रुपये जमा किए जो उसके इलाज में खर्ज हो गए। उन्होंने कहा कि इसके बाद वे ना बांग्लादेश में उसका इलाज करा सकते थे और ना ही उसे भारत वापस ला सकते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत बहुत आभार है। उन्होंने हमारी इतनी मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed