गृहमंत्री राजनाथ जानेंगे सीमावर्ती लोगों का दर्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह दो दिनी दौरे पर पांच सितंबर को पहुंचेंगे। वे सीमा पर तनाव के चलते पैदा हुए हालात की समीक्षा करेंगे। साथ ही सीमावर्ती इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे। पाक गोलाबारी से प्रभावित लोगों से मिलेंगे।
गृह विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने उनके दौरे की पुष्टि करते हुए बताया कि राज्य गृह विभाग को नार्थ ब्लाक द्वारा दौरे की सूचना दे दी गई है। गृह विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 5 सितंबर को राजनाथ सिंह जम्मू संभाग में सीमावर्ती इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे।
यहां करीब 5,000 परिवार पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी के कारण प्रभावित हुए हैं, जबकि 15,000 परिवार पलायन कर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने पर मजबूर हुए।
जम्मू संभाग के सीमावर्ती इलाकों का भी करेंगे दौरा
इसके बाद शाम को वह श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक में राज्य की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इसमें सीमावर्ती इलाकों में बार्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम (बीएडीपी) के अंतर्गत विभिन्न प्रोग्राम लागू करने पर भी चर्चा होगी।
बैठक में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, राज्य के पुलिस प्रमुख के राजिंदरा के अलावा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। उच्च सरकारी अधिकारियों के अनुसार इस बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा पाकिस्तान के साथ वार्ता शुरू करने पर जोर दिया जाएगा।
यह भी कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री द्वारा राजनाथ सिंह को विधान परिषद में इस मामले को लेकर पास किए गए प्रस्ताव से भी अवगत कराया जाएगा। दौरे के दौरान गृह मंत्री के साथ सीमा सुरक्षा बल के डायरेक्टर जनरल, सचिव बार्डर मैनेजमेंट के अलावा गृह मंत्रालय के कई आला अधिकारी रहेंगे।