फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajnath Singh will visit jammu & kashmir from tomorrow

कल से जम्मू-कश्मीर के दौरे पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह

Thu, 30 Jun 2016 08:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 30 Jun 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh will visit jammu & kashmir from tomorrow
राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह रियासत के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को पहुंचेंगे। पांपोर हमले के बाद वे राज्य में आंतरिक और बाह्य सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के साथ ही अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का भी जायजा लेंगे। 
विज्ञापन


अपने दो दिवसीय दौरे में वे मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, प्रशासन, पुलिस तथा सैन्य अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। इस दौरान वे सुरक्षा एजेंसियों से आतंकवादियों से निबटने, आईबी तथा एलओसी से घुसपैठ को रोकने के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी भी हासिल करेंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन सभी कदमों के बारे में भी जानकारी लेंगे जिससे राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बहाल रहे। सूत्रों का कहना है कि बैठक में हाईवे पर सुरक्षा बलों की कानवाय की सुरक्षा की भी समीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के सुरक्षा इंतजामों की होगी समीक्षा

Rajnath Singh will visit jammu & kashmir from tomorrow
Amarnath yatra - फोटो : Amar Ujala
​दो जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए बालटाल तथा पहलगाम रास्ते पर सुरक्षा के क्या इंतजाम किए गए हैं, फुलप्रूफ सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए गए हैं, इसकी भी समीक्षा होगी। 

पांपोर हमले के बाद मंगलवार को गृह मंत्रालय का तीन सदस्यीय दल रियासत के दौरे पर है। वह पांपोर हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहा है। साथ ही अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के मुद्दे पर भी समीक्षा कर रहा है।

ज्ञात हो कि अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए 8000 पुलिसकर्मियों के अलावा साढ़े 12 हजार अर्ध सैनिक बलों के जवानों को लगाया गया है। सुरक्षा के सभी पहलुओं पर कई चक्र में बातचीत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed