फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rajnath singh violated code of conduct in srinagar

श्रीनगर मे राजनाथ सिंह ने किया एमसीसी का उल्लंघन

Sat, 29 Nov 2014 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 29 Nov 2014 09:36 PM IST
विज्ञापन
rajnath singh violated code of conduct in srinagar
माडल कोड आफ कंडक्ट (एमसीसी) का उल्लंघन करने के आरोप में नेशनल कांफ्रेंस ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ निर्वाचन आयोग को शिकायत की है। शिकायत में कहा है कि राजनाथ सिंह ने अकद और पहलगाम की चुनावी सभाओं को मोबाइल से संबोधित करने के लिए श्रीनगर एयरपोर्ट परिसर का उपयोग किया।
विज्ञापन


नेकां ने आयोग से अपील की है कि इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर कार्रवाई करें। उल्लेखनीय है कि श्रीनगर में मौसम खराब होने के कारण राजनाथ सिंह का हेलीकाप्टर उड़ान नहीं भर सका था और राजनाथ ने मोबाइल से चुनावी सभाओं को संबोधित किया था।
विज्ञापन


नेकां के प्रवक्ता जुनैद अजीम मट्टू ने कहा कि सरकारी परिसर या सार्वजनिक ढांचे का उपयोग चुनाव प्रचार के लिए करना माडल कोड आफ कंडक्ट का उल्लंघन है। नेकां ने निर्वाचन आयोग को शिकायत की है। उम्मीद है कि निष्पक्षता के साथ शिकायत का संज्ञान लेकर भाजपा और राजनाथ सिंह के खिलाफ समय सीमा के अंदर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के खिलाफ भी निर्वाचन आयोग से शिकायत करेगी। प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में चुनावी सभाओं में पार्टी के शीर्ष नेताओं के खिलाफ गंभीर निराधार आरोप लगाए हैं।


प्रधानमंत्री सहित किसी को भी देश में किसी के खिलाफ आधारहीन आरोप लगाने का अधिकार नहीं है। उन्होेंने कहा कि शनिवार को राजनाथ सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। रविवार को प्रधानमंत्री के खिलाफ शिकायत आयोग को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed