जम्मू-कश्मीर दौरे पर राजनाथ सिंह बोले, घाटी में युवा हो रहे हैं आतंकवाद से दूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज रियासत के दौरे पर हैं। इस मौके पर उन्होंने राज्य की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा तथा विभिन्न दलों के नेताओं से बातचीत की। अपने इस एक दिवसीय दौरे पर उन्होंने कहा कि राज्य में निकाय चुनाव के दौरान किसी तरह की कोई हिंसा नहीं हुई इसलिए आज हमने पंचायत चुनाव के बारे में भी चर्चा की।
उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विकास कार्यों पर जोर देने पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि घाटी का विकास हमारा महत्वपूर्ण लक्ष्य है। इसके रही घाटी में सुरक्षा की बात है तो बीते चार महीने में आपने देखा होगा कि पत्थरबाजी की घटनाओं में कमी आई है। इसके अलावा मेरे पास इस बात की जानकारी है कि घाटी के युवा आतंकी संगठनों से दूरी बना रहे हैं।
As far as J&K security situation is concerned, major shift seen in last 4 months. There has been a decrease in number of stone pelting incidents. Also, I have got information that there has been a fall in number of militant recruitment in the state: Rajnath Singh in #Srinagar. pic.twitter.com/NLOamRLSFf
— ANI (@ANI) October 23, 2018
बता दें कि निकाय चुनाव के बाद अब नौ चरणों में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण का नामांकन मंगलवार से शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। इन चुनावों का राज्य की दो प्रमुख पार्टियां नेशनल कॉन्फ्रेंस व पीडीपी बहिष्कार कर रही हैं। इस दौरे के दौरान गृहमंत्री पंचायत चुनाव की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी ले सकते हैं। प्रतिनिधिमंडल भी उनसे मुलाकात करेंगे।