{"_id":"62244eaa56c8d33b11b4eca9c9161136","slug":"rajnath-singh-to-visit-jammu-and-kashmir-next-week-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक-चीन सीमा के इलाकों का दौरा करेंगे राजनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक-चीन सीमा के इलाकों का दौरा करेंगे राजनाथ
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 13 Sep 2015 10:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह पाक-चीन सीमा के फारवर्ड इलाकों का दौरा करेंगे। तीन दिवसीय दौरे पर वे 15 सितंबर को आएंगे। मंगलवार से शुरू हो रहे दौरे के पहले दिन वे सांबा में आईटीबीपी कैंप में नए आफिसर्स मेस का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
इसके साथ ही सीमावर्ती पोस्टों का भी निरीक्षण करेंगे। राजनाथ सिंह इसके बाद पूर्वी लद्दाख के चुमार में चीन सीमा से लगती चौकियों (पोस्टों) का दौरा करेंगे। यहीं से सितंबर 2014 में भारतीय तथा चीनी सेना के बीच संघर्ष हुआ था।
विज्ञापन
इसके साथ ही वे हॉट स्प्रिंग में पुलिस मेमोरियल तथा थाकुंग और चुसुल में आईटीबीपी की चौकियों का भी दौरा करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री सिनो-इंडियन बार्डर पर स्थिति की समीक्षा करने के साथ ही आईटीबीपी के जवानों से रूबरू भी होंगे जो देश की सीमा की रक्षा में डटे हुए हैं।
विज्ञापन
राजनाथ स्थानीय प्रशासन तथा बार्डर रोड आर्गेनाइजेशन के साथ बैठक कर फारवर्ड इलाकों में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की भी समीक्षा करेंगे।